Namaz Inside Pune Shaniwarwada: पुणे के शनिवारवाड़ा के अंदर नमाज पढ़े जाने से बवाल मच गया है. नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विवाद बढ़ते देख पुलिस ने नमाज पढ़ने वाली 3 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. BJP सांसद मेधा कुलकर्णी और अन्य हिंदू संगठनों ने नमाज पढ़ने का विरोध किया.हिंदू संगठनों ने तो शनिवारवाड़ा जाकर उस जगह का गौमूत्र से शुद्धिकरण किया, जहां नमाज पढ़ी गई थी.
सांसद ने कहा एतिहासिक धरोहर का अपमान
बता दें कि शनिवारवाड़ा में नमाज पढ़ने के खिलाफ BJP कार्यकर्ताओं ने हजरत ख्वाजा सैय्यद दरगाह के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं विरोध प्रदर्शन का आह्वान BJP की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने किया था. उन्होंने नमाज पढ़े जाने का वीडियो अपने X हैंडल पर अपलोड किया और घटनाक्रम को ऐतिहासिक धरोहर का अपमान बताया. इस पोस्ट को देखकर सकल हिंदू समाज और पतित पावन संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और गौमूत्र व गोबर जगह का ‘शुद्धिकरण’ किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.
नवी मुंबई में बिल्डिंग में भीषण आग, 4 लोगों की मौत, मृतकों में मां-बाप और बच्ची शामिल
क्या है वायरल वीडियो में और सांसद ने क्या कहा?
वायरल वीडिया के अनुसार, शनिवारवाडा की ऊपरी मंजिल पर 6 से 7 मुस्लिम महिलाएं चटाई बिछाकर नमाज पढ़ रही हैं और आस-पास बच्चे खेल रहे हैं. वहीं कुछ टूरिस्ट भी घूम रहे हैं. एक शख्स ने इस मौके का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
मेधा कुलकर्णी ने वीडियो ट्वीट किया और पोस्ट में लिखा कि शनिवारवाडा पेशवाओं का महल था और भारत की ऐतिहासिक धरोहर है, इसके अंदर नमाज पढ़कर इसका अपमान किया गया है. हिंदू समाज और हिंदू संगठनों चलो शनिवार वाडा!
मेधा कुलकर्णी के विरोध प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए पुलिस ने इलाके को घर लिया और विवादित जगह को सील कर दिया. साथ ही पुलिस ने प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल और अवशेष (AMASR) नियम 1959 के तहत केस दर्ज किया.
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
4 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
4 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
7 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
7 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
10 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
11 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
11 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
12 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
13 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines