Jammu Kashmir Crime News: जम्मू कश्मीर पुलिस ने नगरोट के हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी का नाम अर्जुन शर्मा है। उसने मंदिर के गर्भगृह में तोड़फोड़ के बाद आग लगाने की कोशिश भी की थी। शनिवार को मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने भी रोष जताया था। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का दावा किया है। आरोपी ने कबूल किया है कि उसे मंदिर में ‘काला जादू’ किए जाने का शक था। जिसके कारण रंजिश में उसने तोड़फोड़ की। पुलिस फिलहाल उसकी बात को न मानते हुए सभी एंगल से जांच कर रही है।
तोड़फोड़ के बाद कई जगह हुए थे विरोध प्रदर्शन
वहीं, मंदिर में तोड़फोड़ को लेकर लोगों में गुस्सा दिख रहा है। नगरोटा के नारायणा खुह स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मूर्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। जैसे ही लोगों को पता लगा, भारी भीड़ मंदिर के सामने इकट्ठा हो गई। वारदात शनिवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है। कुछ दिन पहले जम्मू संभाग के रियासी इलाके के एक मंदिर में भी तोड़फोड़ का मामला सामने आया था। जिसके बाद रियासी में कई जगह विरोध देखने को मिला था। गुस्साए लोगों ने एक दिन के लिए रियासी के बाजार भी बंद कर दिए थे।
पुलिस ने बताया कि उसने आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी ने नारायण खू इलाके के मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने की बात कबूल कर ली है। लोगों ने तोड़फोड़ के बाद आरोपी को तुरंत पकड़ने और कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। लोगों ने कहा था कि तोड़फोड़ से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। लोगों के विरोध को देखते हुए एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा और एसएचओ नगरोटा ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया था। एसपी ने कहा था कि इलाके के सभी सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। हर हाल में आरोपी की पहचान की जाएगी। लोगों ने बताया था कि पीले रंग की शर्ट और काले रंग की पेंट पहने एक युवक मंदिर में घुसा था। उसने ही तोड़फोड़ की थी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए थे।
यह भी पढ़ें:जन्म से गूंगा-बहरा आदर्श कैसे बन गया Robot Boy? आसान नहीं रहा बेगूसराय के लाल का संघर्ष
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
3 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
3 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
4 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
6 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines