नागपुर हिंसा में अबू आजमी ने मांगा 'इंसाफ', कहा-कानून अपना काम करेगा...

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में उन्होंने कहा कि बेहद अफसोस के साथ आज नागपुर को सांप्रदायिकता की आग में झुलसते हुए देखा। मेरी हिन्दू-मुस्लिम सभी भाइयों से अपील है की हमें शान्ति बनाए रखना है और आपसी भाईचारे को बढ़ाना है।

abu azmi

abu azmi

विज्ञापन

नागपुर हिंसा में सपा नेता अबू आजमी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने हिंसा में पीड़ित लोगों के लिए इन्साफ की मांग की है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में उन्होंने कहा कि बेहद अफसोस के साथ आज नागपुर को सांप्रदायिकता की आग में झुलसते हुए देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरी हिन्दू-मुस्लिम सभी भाइयों से अपील है की हमें शान्ति बनाए रखना है और आपसी भाईचारे को बढ़ाना है।

सपा नेता ने आगे कहा कि मैं बहुत दूखी हूं। उन्होंने दावा किया कि नागपुर में आज से पहले कभी दंगा नहीं हुआ। उनका कहना था कि हमारा देश गंगा जमुनी तहजीब का देश है। हमें किसी के भड़काने पर नहीं आना है। रमजान का पाक महीना चल रहा है। ऐसे में सभी को शांति बनाकर रखनी है। हिंदू-मुस्लिम सभी को साथ मिलकर रहना है। किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना है। कानून अपना काम करेगा, सभी को इंसाफ मिलना चाहिए।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के मंत्री ने अबू आजमी को ठहराया था जिम्मेदार 

इससे पहले आज दिन में महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने नागपुर हिंसा के लिए अबू आजमी को जिम्मेदार ठहराया था। राणे ने मीडिया में दिए बयान में कहा था कि अबू आजमी ने ही औरंगजेब के विवाद को शुरू किया था। उन्होंने कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये हिंसा पूर्व से सुनियोजित लग रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि यह हिंसा राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश है। इस मामले में जिम्मेदार लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

अबू आजमी पर बीजेपी विधायक ने साधा निशाना 

राणे के अलावा महाराष्ट्र से भाजपा विधायक राम कदम ने भी नागपुर हिंसा में अबू आजमी को जिम्मेदार ठहराया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने जिस अबू आजमी को अपनी गोद में बैठाया, वह इसके लिए जिम्मेदार हैं। आजमी ने औरंगजेब की जय-जयकार की शुरुआत की, जिससे ये पूरा विवाद शुरू हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ