---विज्ञापन---

देश angle-right

नगालैंड की पहली महिला मंत्री बनीं सालहूतुओनुओ क्रूज, शपथ लेने के बाद दिया बड़ा बयान

Nagaland: नागालैंड में मंगलवार को मुख्यमंत्री नेफियो रियो के साथ 11 विधायकों ने अपने पद की शपथ ली। उनमें राज्य की पहली विधायक सालहूतुओनुओ क्रूज भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मंत्री बनाया गया है। सरकार में मंत्री बनकर खुशी महसूस हो रही है। अगर महिलाएं मेहनती और ईमानदार हैं तो वे भी सभी काम कर […]

---विज्ञापन---

Nagaland: नागालैंड में मंगलवार को मुख्यमंत्री नेफियो रियो के साथ 11 विधायकों ने अपने पद की शपथ ली। उनमें राज्य की पहली विधायक सालहूतुओनुओ क्रूज भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मंत्री बनाया गया है। सरकार में मंत्री बनकर खुशी महसूस हो रही है। अगर महिलाएं मेहनती और ईमानदार हैं तो वे भी सभी काम कर सकती हैं। क्रूज नगालैंड की पहली महिला मंत्री हैं।

एनजीओ के साथ काम करती हैं सलहूतुनू क्रुसे

सलहूतुनू क्रूसे एनजीओ में लंबे अरसे से काम कर रही हैं। उन्होंने 8 पश्चिमी अंगामी सीट से जीत हासिल की। उन्होंने केनिझाखो नाख्रो के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वह नागरिक समाज संगठनों की सक्रिय सदस्य रही हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने क्रूसे के लिए प्रचार किया था।

---विज्ञापन---

मंच पर पीएम मोदी ने रियो को दी बधाई

नगालैंड में मंगलवार को नेफियू रियो ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे थे। पीएम मोदी ने रियो को मंच पर ही मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी।

दो डिप्टी सीएम बने, बाकी 9 मंत्री

रियो के अलावा तदितुई रंगकाउ जेलियांग और यांथुंगो पैटन ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। वहीं 9 विधायकों जी काइतो आये, जैकब झिमोमी, केजी केन्ये, तेमजेन इम्ना अलोंग और सालहूतुओनुओ क्रूज ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

---विज्ञापन---

नगालैंड में विपक्ष विहीन सदन

एनडीपीपी और भाजपा गठबंधन ने नगालैंड चुनाव में 37 सीटें जीती थीं। यहां चुनाव से पहले 72 साल के रियो को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया गया था। नगालैंड में कुल 60 सीटें हैं। लगभग सभी दलों ने रियो की अगुवाई में गठबंधन को बिना कोई शर्त समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें: Nagaland Election Results: 60 साल के इतिहास में पहली बार दो महिलाएं जाएंगी विधानसभा, हेकानी और सलहूतुनू क्रुसे ने दर्ज की जीत

---विज्ञापन---
First published on: Mar 07, 2023 05:21 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola