---विज्ञापन---

देश angle-right

नागालैंड के राज्यपाल का निधन, कौन थे एल गणेशन? जिन्होंने 80 की उम्र में ली आखिरी सांस

नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन का आज निधन हो गया है। दरअसल, उनका इलाज चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा था। उन्होंने 80 की उम्र में आखिरी सांस ली।

---विज्ञापन---

नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन 80 की उम्र का निधन हो गया। उन्होंने अपनी आखिरी सांस चेन्नई के अपोलो अस्पताल में ली है। उनके निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि नागालैंड के राज्यपाल थिरु ला. गणेशन जी के निधन से बहुत दुख हुआ।

उन्होंने अपना सारा जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने तमिलनाडु में बीजेपी का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उनका तमिल संस्कृति के प्रति काफी गहरा लगाव था। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है। ऊं शांति। 

---विज्ञापन---

कौन थे एल गणेशन?

ला गणेशन का जन्म एक तमिल ब्राह्मण फैमिली में हुआ था। साल 2023 में नागालैंड के गवर्नर के रूप में कमान संभाली थी। इससे पहले मणिपुर के राज्यपाल और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की भूमिका निभा चुके हैं। वह आरएसएस में प्रचारक थे। इसके बाद उन्होंने नेशनल सेक्रेटरी और फिर नेशनल लेवल पर बीजेपी के उपाध्यक्ष के रूप में काम किया। इसके बाद में उन्हें बीजेपी की तमिलनाडु राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

---विज्ञापन---

किस बीमारी के चलते हुई मौत?

दरअसल, चेन्नई में अपने घर पर ही गिरने से उनके सिर में गहरी चोट लगी थी। खबर के मुताबिक, जिस समय वो घर पर गिर पड़े थे, तब उन्हें बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल के इमरजेसी वार्ड में ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बताया कि आंतरिक चोट हो सकती है। इसके बाद उनका इलाज अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा था। जहां वो पूरी तरह से डॉक्टरों की निगरानी में थे। बता दें, कुछ दिन पहले नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की थी।

ये भी पढ़ें- GST की दरें बदलने से क्या महंगा और क्या हो सकता है सस्ता? केंद्र सरकार ने रखा नया प्रस्ताव

First published on: Aug 15, 2025 08:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola