Nagaland Election 2023: नागालैंड चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को मॉन पहुंचे। यहां उन्होंने कंग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के वायरल वीडियो पर पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रवक्ता ने पीएम मोदी के लिए जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया है, वह बात कांग्रेस के प्रवक्ता की नहीं बल्कि वह कांग्रेस के नेताओं के स्वभाव के अनुकूल है।
पीएम मोदी ने देश का आर्थिक विकास सुनिश्चित किया
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नॉर्थ ईस्ट के साथ-साथ देश में भी हाशिये पर चली गई है। ये सब राहुल गांधी के नेतृत्व में हुआ है। कांग्रेस को पूरे देश में कहीं भी सफलता नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश का आर्थिक विकास सुनिश्चित किया।
लगातार नीचे गिर रहा कांग्रेस नेताओं का स्तर
आगे केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जब से कांग्रेस के नेता बने, तब से कांग्रेस नेताओं का स्तर नीचे जा रहा है। जिस प्रधानमंत्री ने देश के 80 करोड़ लोगों की जिंदगी में बदलाव लाया है। उन के लिए कांग्रेस प्रवक्ता जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं मैं उसकी घोर निंदा करता।
और पढ़िए –Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के जदयू छोड़ने पर सुशील मोदी का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, कही ये बात
बीजेपी ने महिला को सांसद बनाने का काम किया
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नागा समुदाय में महिलाओं का सम्मान होता है। बीजेपी ने फांगनोन कोन्याक को नागालैंड की सबसे पहली महिला सांसद बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नगालैंड में विधानसभा चुनाव के बाद एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन की सरकार बनेगी। हमारा उद्देश्य शांति वार्ता को सफल बनाना और नगा राजनीतिक समस्या का तेजी से समाधान करना है।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
51 mins agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
1 hr ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
1 hr agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
3 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
5 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
6 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
8 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines