नागालैंड से बड़ी खबर, जेल से 9 कुख्यात कैदी फरार, सर्च ऑपरेशन जारी
Edited By Amit Kasana

फरार कैदी
Edited By Amit Kasana

फरार कैदी
नागालैंड: नागालैंड से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला जेल से 9 कुख्यात कैदी फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मच गया है। पूरे राज्य में सर्च ऑपरेशन जारी है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट व सड़क मार्ग पर नाकेबंदी की गई है।
Nagaland | 9 inmates of Mon District Jail escaped from the jail on Nov 19. A search op is underway to nab them: Apong Yim, SDPO of Mon
Out of 9 inmates,2 are convicted&7 are undertrial prisoners&they escaped from the jail by breaking the iron door&handcuff lock chain: Police pic.twitter.com/XXL1gvdtHy
— ANI (@ANI) November 20, 2022
जानकारी के मुताबिक नागालैंड के मोन जिले में जिला जेल से 9 कैदी फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक फरार हुए 9 कैदियों में दो सजायाफ्ता और 7 कैदी अंडर ट्रायल हैं। सूत्रों की मानें तो इन कैदियों ने लोहे की सलाखे और हाथ की हथकड़ी तोड़ी और जेल से फरार हुए है।
इस घटना के बाद जेल प्रशासन की पोल खुल गई है। पुलिस ने इन सभी कैदियों की फोटो समेत नोटिस जारी किया है। सभी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। जेल व उसके आसापास के रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटे खंगाले जा रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: