Cardiac Arrest In Mysuru : मैसूर के उदयगिरि से एक अचंभित करने वाली घटना सामने आयी है, जहां पर 38 वर्षीय व्यक्ति के सीने में दर्द उठ रहा था और वह उसकी दवा खरीदने के लिए मैसूर के उदयगिरि में एक फार्मेसी स्टोर पर आया था, तभी कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत हो गई। यह घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
दवा खरीदने गया था शख्स
मैसूर के उदयगिरि में एक फार्मेसी की दुकान पर दवा खरीदने गए, एक 38 वर्षीय व्यक्ति की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। मृतक की पहचान मैसूर के पास क्याथमरनहल्ली निवासी जगदीश के रूप में हुई है। घटना उदयगिरि पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई है।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
बता दें कि यह घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में, जगदीश को दुकान की ओर चलते और दवा खरीदने के लिए दुकान के काउंटर पर पहुंचते ही गिरते हुए देखा गया। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, घटना 2 अक्टूबर की दोपहर को तब हुई जब जगदीश सीने में दर्द की दवा खरीदने के लिए दुकान पर गए थे। दुकानदार और आसपास के लोग उसकी मदद के लिए दौड़े लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्यथमारनहल्ली में उनकी एक चिकन की दुकान थी।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
8 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
10 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
11 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
12 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
12 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
13 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
13 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
14 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines