कर्नाटक में एक बार फिर टीपू सुल्तान का विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस के विधायक प्रसाद अब्बैया ने मैसूर के मंदाकल्ली एयरपोर्ट का नाम बदलकर टीपू सुल्तान एयरपोर्ट रखने का प्रस्ताव रखा, जिसका भारतीय जनता पार्टी (BJP) विरोध कर रही है। इस बीच कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री ने विधायक के इस प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्यों टीपू सुल्तान को बदनाम किया जाता है और क्यों एंटी नेशन के रूप में देखा जाता है।
कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री एचसी महादेवप्पा ने 18वीं शताब्दी के मैसूर शासक टीपू सुल्तान की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्या हम में से एक ही एक टीपू सुल्तान नहीं है? वह मैसूर से है, न कि किसी विदेशी धरती से। टीपू ने ही देवदासी सिस्टम को खत्म किया था। टीपू की वजह से किसान अपनी जमीन के मालिक बने। उसने ही भारत में रेशम का उत्पादन लाया।
यह भी पढ़ें : Tipu Sultan: कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष के बयान पर भड़के ओवैसी
टीपू सुल्तान ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ा था : मंत्री
उन्होंने आगे कहा कि टीपू सुल्तान के शासन में सांप्रदायिक सद्भाव कायम थी। मंदिर और मस्जिद आसपास ही होते थे। महादेवप्पा ने यह कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ टीपू सुल्तान ने जंग छेड़ी थी और उसने युद्ध भी लड़ा था। उसके बाद भी उसे एंटी नेशन के रूप में क्यों देखा जा रहा है? उन्होंने कहा कि 20वीं शताब्दी के मैसूर के महाराजा नलवाडी कृष्णराज वाडियार के नाम पर एयरपोर्ट का नाम रखना एक अलग मामला है। उन्होंने सवाल पूछा कि आखिर क्यों टीपू को बदमान किया जा रहा है।
बीजेपी ने एयरपोर्ट के नाम बदलने के प्रस्ताव का किया विरोध
कर्नाटक की बीजेपी ने मैसूर एयरपोर्ट का नाम बदलकर टीपू सुल्तान एयरपोर्ट रखने के प्रस्ताव का विरोध जाताया है। इसे लेकर भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा कि पहले से ही इस एयरपोर्ट का नाम बदलकर कृष्णराज वाडियार के नाम पर रखने की प्रक्रिया चल रही है, जोकि अब अंतिम चरण में है।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines