हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मैसूर में एक परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से हड़कंप, फंदे पर लटका मिला बिजनेसमैन

Mysore News : मैसूर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Mysore News : मैसूर से एक झकझोर देने वाली कहानी सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस भी हैरान है कि आखिरकार चारों की मौत हुई कैसे? पुलिस अब फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद खुद पुलिस कमिश्नर सीमा लाटकर, डीसीपी जाहन्वी और विद्यारण्यपुरम इंस्पेक्टर मोहित घटनास्थल पर पहुंच गए।

मृतकों में चेतन (45) उनकी पत्नी रूपाली (43), मां प्रियंवधा (62) और बेटा कुशल (15) के शव बरामद किए हुए हैं। चेतन व्यापार करता था और वह फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला जबकि मां प्रियंवधा पास के ही अपार्टमेंट में बेजान मिलीं। वहीं पत्नी और बेटे को संकल्प सेरेन अपार्टमेंट में उनके घर के अंदर मृत अवस्था में पाया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक मौत का स्पष्ट नहीं है, अंदेशा है कि ये खुदखुशी है। पुलिस को संदेह है कि चेतन ने पत्नी, बेटे और मां को जहर देने के बाद खुद आत्महत्या कर ली होगी। पुलिस अब फोन रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजेक्शन और फोन पर आए मैसेज की जांच कर रही है।


पुलिस को घर में से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पड़ोसियों के अनुसार, परिवार पिछले दस साल से रह रहा था और वह किसी भी तरह के तनाव में नहीं था। पूरा परिवार सामान्य जीवन जी रहा था।

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो परिवार कर्ज में था और लेनदारों के दबाव में था। कर्ज के बोझ के चलते ही चेतन ने यह कदम उठाया है, हालांकि मौत के पीछे की असलीवजह पुलिस जांच के बाद ही सामने आ आएगी।

आत्महत्या रोकथाम या मानसिक स्वास्थय से जुड़ी मदद केलिए यहां कॉल करें।

Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें