Myanmar Nationals In Manipur: मणिपुर में दो दिनों में म्यांमार के 718 नागरिकों के अवैध रूप से घुसने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी के बाद बीरेन सरकार ने म्यांमार नागरिकों के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने को लेकर असम राइफल्स से तत्काल रिपोर्ट मांगी है। चौंकाने वाली बात यह है कि मणिपुर में अवैध रूप से घुसे म्यांमार के नागरिकों के पास उचित दस्तावेज नहीं थे, लेकिन फिर भी वे भारत में प्रवेश करने में कामयाब रहे।
बहुसंख्यक मैतेई समुदाय और कुकी के बीच बढ़ते तनाव के कारण मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा को देखते हुए अवैध रूप से म्यांमार नागरिकों के घुसपैठ ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मणिपुर सरकार चिंतित है कि ये म्यांमार नागरिक अपने साथ हथियार और गोला-बारूद ला सकते हैं, लेकिन फिलहाल ये संदेह है। इस बारे में जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
23 जुलाई को चंदेल जिले के रास्ते मणिपुर में घुसे म्यांमार के नागरिक
28 सेक्टर असम राइफल्स मुख्यालय की एक रिपोर्ट के आधार पर, म्यांमार से 718 शरणार्थी 23 जुलाई को खम्पत में झड़पों के कारण शरण की तलाश में चंदेल जिले के माध्यम से मणिपुर में प्रवेश कर गए। इस बीच, मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी ने 718 शरणार्थियों के ताजा अवैध प्रवेश के संबंध में गंभीर चिंता व्यक्त की।
ये भी पढ़ेंः दंगाईयों ने सैनिकों पर हमला कर हथियार लूटने की कोशिश की
मणिपुर सरकार ने तत्काल कार्रवाई की मांग की
स्थिति से निपटने के लिए मणिपुर सरकार ने न केवल असम राइफल्स से एक व्यापक रिपोर्ट मांगी है, बल्कि उन्हें 718 म्यांमार नागरिकों को तुरंत वापस भेजने की सलाह भी दी है। इसके अतिरिक्त, चंदेल डिप्टी कमिश्नर और एसपी को मामले की गहन जांच करने और इसमें शामिल सभी व्यक्तियों से बायोमेट्रिक डेटा एकत्र करने का निर्देश दिया गया है।
3 मई से मणिपुर में जारी है जातीय संघर्ष
मणिपुर में 3 मई को आयोजित जनजातीय एकजुटता मार्च के बाद मैतेई जनजाति और कुकी के बीच तनाव पैदा हो गया। गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बावजूद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और राज्य 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। इसके अलावा, क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं।
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
23 mins agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
1 hr agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
2 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
11 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
13 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines