MVA Seat Sharing: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में एमवीए के सीट बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मार्च के पहले हफ्ते में एमवीए के सीट बंटवारे का ऐलान हो जाएगा। इसकी तारीख भी जारी हो गई है। जानिये क्या है यह पूरी खबर।
दिल्ली से कांग्रेस के वरिष्ट नेता बैठक में होंगे मौजूद- सूत्र
लोकसभा चुनाव को लेकर महाविकास आघाडी मार्च के पहले हफ्ते में सीट बंटवारे की घोषणा कर देगी। जानकारी के मुताबिक, 5 या 6 मार्च को महाविकास आघाडी में शामिल सभी पार्टी के वरिष्ट नेता एक साथ बैठेंगे और कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा, इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो दिल्ली से कांग्रेस के वरिष्ट नेता बैठक में मौजूद होंगे।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारियां तेज, बुलाई गई पदाधिकारियों की बैठक
शरद पवार के साथ सभी नेताओं की चली लंबी बैठक
बुधवार को ट्राइडेंट होटल में सीट बंटवारे को लेकर आखिरी बैठक हुई। उस बैठक में प्रकाश अंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन आघाडी ने MVA को कई प्रस्ताव दिए। जिसके बाद गुरुवार को शिवसेना UBT से राज्यसभा सांसद संजय राउत और कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और बालासाहेब थोराट शरद पवार से मिलने उनके निवास स्थान सिल्वर ओक पहुंचे। आपको बता दें कि शरद पवार के साथ सभी नेताओं की लंबी बैठक चली है। बैठक में वंचित बहुजन आघाडी द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर चर्चा की गई है।
बैठक के बाद कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि सभी विचारों पर चर्चा हुई, जो समान विचारधारा वाला है वह एक साथ है। सीटों के आवंटन का मतलब है कि सीटें उसी को मिलेंगी जो निर्वाचित होगा, हम वंचित के साथ चर्चा कर रहे हैं। हम संख्याओं के लिए नहीं जाते, हम वैकल्पिक योग्यता के आधार पर काम करते हैं । कोल्हापुर में हमारी इच्छा है कि कांग्रेस से छत्रपति शाहू महाराज चुनाव लड़े।
इन सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं पार्टियां
सूत्रों के मुताबिक, महाविकास आघाड़ी के घटक दलों के बीच लोकसभा सीटों को लेकर कुछ इस तरह का गणित बन सकता है। शिवसेना (UBT), एनसीपी शरद पवार गुट और कांग्रेस इन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
शिवसेना – 23 ( 2 या 3 सीट सहियोगी दलों को देने की तैयारी )
कांग्रेस को 15 से 16 सीट मिल सकती है
शरद पवार गुट को 9 से 11 सीटे दी जा सकती है।
वंचित के साथ आने पर अकोला की जगह छोड़ने के साथ-साथ अन्य 1 से 2 सीट वंचित को देने की तैयारी।
राजू शेट्टी के स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के लिए एक सीट छोड़ने की तैयारी।
मुंबई उद्धव ठाकरे गुट की ओर से 4 सीटो पर लड़ने की तैयारी।
मुंबई में उद्धव ठाकरे गुट जिन 4 सीटो पर चुनाव लड़ सकता है उनमें दक्षिण मुंबई, दक्षिण मध्य मुंबई, उत्तर पश्चिम मुंबई सीट शामिल हैं। अगर वंचित के साथ गठबंधन होता है तो ये सीट उन्हें भी दिया जा सकता है।
मुंबई की बाकी बची दो सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी।
उत्तर मुंबई सीट के लिए काँग्रेस – NCP उत्सुक नही. इस पर भी शिवसेना (UBT) की तैयारी।
कोल्हापूर (अभी UBT के पास है। लेकिन छत्रपति शाहू महाराज के लिए कांग्रेस की सीट चाहिए। कोल्हापुर सीट के लिए शिवसेना यूबीटी के साथ चर्चा। शिवसेना को कोल्हापुर के बदले सांगली चाहिए।)
यह भी पढ़ें: ‘बाघ की खाल पहनने से बिल्ली…’, महाराष्ट्र के मंत्री ने उद्धव-शरद को दी बड़ी चुनौती
हातकणंगले सीट पर स्वाभिमानी किसान संघ के राजू शेट्टी का समर्थन
शिवसेना UBT
रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, रायगड, ठाणे, कल्याण-डोंबिवलीं, पालघर, नाशिक, शिर्डी, जलगाव, मावल, धाराशीव, परभणी, संभाजीनगर, रामटेक, बुलडाणा, हिंगोली, यवतमाल
कांग्रेस
नागपूर, भंडारा गोंदिया, चंद्रपूर, गडचिरोली, अमरावती, अकोला (वंचित के लिए छोड़ने के लिए तैयार), लातूर, नांदेड, जालना, धुले, नंदूरबार, पुणे, सोलापूर, सांगली, भिवंडी (कांग्रेस-एनसीपी में खींचतान, दोनों पार्टियों का दावा एक ही उम्मीदवार- बाल्या मामा)
लोकसभा की इन सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं शरद पवार
बारामती, शिरूर, बीड, दिंडोरी, रावेर, नगर, माढा, सातारा, वर्धा
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
1 hr agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 hr agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
5 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines