बिहार में बड़ा हादसा, मुजफ्फरपुर में बस पलटी, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

Bihar Muzaffarpur Accident News: बिहार के मुजफ्फरपुर में यात्रियों से भरी बस अचानक से पलट गई है। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Muzaffarpur Bus Accident Bihar

Bihar Muzaffarpur Accident News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यात्रियों से भरी बस अचानक से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। घायलों को नजदीकि अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

अचानक से पलटी बस

ये मामला मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां इलाके में हुआ है। आज सुबह एक स्लीपर बस अचानक से पलट गई। वहीं बस में बैठे करीब एक दर्जन यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। बस को दुर्घटनाग्रस्त होते देखकर आसपास कई लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और पुलिस ने फौरन मौके पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा, जिनका इलाज चल रहा है। इस घटना में किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये हादसा बस ड्रावर की लापरवाही से हुआ है। कोनहरा चौक के पास बस चलाते समय ड्राइवर को अचानक से झपकी लग गई। जिसके कारण बस का संतुलन खराब हुआ और बस पलट कई। हादसे के बाद आसपास के कई लोग मौके पर एकत्रित हुए और घायलों को बस से बाहर निकाला। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना में घायल सभी को मुजफ्फरपुर के SKMCH अस्पताल ले जाया गया। यहां घायलों का इलाज चल रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन

9 दिन में गिरे 5 पुल

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बिहार में हादसों की कतार लग गई है। एक के बाद एक पुल गिरने की वजह से बिहार पहले से चर्चा में बना हुआ है। बीते 9 दिनों के भीतर बिहार में 5 पुल गिरने की घटना सामने आई है। इन हादसों में कुछ लोगों की मौत हो गई है तो कई लोग घायल हैं। बिहार में हुए हादसों को लेकर आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ