BJP लगाएगी जीत की 'हैट्रिक'? जाटलैंड कही जाने वाली इस लोकसभा सीट पर 20% है मुस्लिम वोटर

Muzaffarnagar Lok Sabha Chunav: मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से इस बार राष्ट्रीय लोक दल NDA गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। वहीं, बसपा यहां से अकेले चुनाव मैदान में है, जिससे इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। बता दें साल 1952 में अस्तित्व में आई इस लोकसभा सीट से पहले चुनाव में कांग्रेस के हीरावल्लभ त्रिपाठी सांसद बने थे।

Muzaffarnagar Lok Sabha Chunav

Muzaffarnagar Lok Sabha Chunav: मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट है। इस सीट पर वर्तमान में बीजेपी पार्टी से डॉ. संजीव कुमार बालियान जीते हुए सांसद हैं। साल 2014 और 2019 लगातार दो लोकसभा चुनाव से संजीव कुमार बालियान यहां से लोकसभा पहुंच रहे हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

RLD  ने बढ़ाई NDA की ताकत

बता दें इस बार जाटलैंड कहे जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर हुआ है। क्षेत्र में बीजेपी और चौधरी चरण की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल NDA गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। इस सीट से INDIA गठबंधन ने सपा के हरेंद्र सिंह मलिक को अपना प्रत्याशी चुना है। बता दें कि इस सीट पर कुल करीब 42 फीसदी सवर्ण वोट बैंक है। इनके अलावा 18 फीसदी एससी और एसटी वोटर्स हैं। वहीं, इस सीट पर मुस्लिम वोट बैंक का भी दबदबा है, यहां 20 फीसदी मुस्लिम और 12 फीसदी जाट मतदाता हैं।

विज्ञापन

1967 में सीपीआई के लताफत अली खां जीते थे

साल 1952 में अस्तित्व में आई इस लोकसभा सीट से पहली बार कांग्रेस के हीरावल्लभ त्रिपाठी चुनाव जीते थे। इसके बाद भी साल 1957 और 1962 में यह सीट कांग्रेस की झोली में रही। फिर 1967 में इस सीट से चुनावी रुख बदला और यहां से सीपीआई के लताफत अली खां चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। जानकारी के अनुसार साल 2004 में इस सीट से सपा के मुनव्वर हसन और 2009 में बसपा के कादिर राणा चुनाव जीते थे।

विज्ञापन

बसपा ने त्रिकोणीय किया मुकाबला

राजनीतिक जानकारों की मानें तो बसपा के यहां से अकेले मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। फिलहाल भाजपा-रालोद प्रत्याशी का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है। वहीं, इंडिया गठबंधन ने जाट प्रत्याशी उतारा है, जिसने भाजपा की मुश्किलें थोड़ी बढ़ा दी हैं। बता दें इस सीट पर बसपा ने दारा सिंह प्रजापित को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ