Muslim side doubt on ASI report on Gyanvapi Mosque case: वाराणसी ज्ञानवापी पर एएसआई की रिपोर्ट को लेकर मुस्लिम पक्ष ने संदेह जताया है। सामने आई एएसआई की रिपोर्ट ने हिंदू मंदिरों पर मुहर लगा दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि वहां पहले एक बड़ा हिंदू मंदिर था। अब इसे लेकर मुस्लिम पक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मस्जिद संरक्षक अंजुमन इंतिजामिया मसाजिद (एआईएम) ने इसपर बयान दिया है। हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों में इसे लेकर तकरार शुरू हो गई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक मस्जिद के संरक्षक अंजुमन इंतिजामिया मसाजिद (एआईएम) ) ने इसपर कहा कि ज्ञानवापी परिसर के भीतर मलबे के ढेर में एएसआई द्वारा पाए गए मूर्तियों के टुकड़े मूर्तिकारों द्वारा वहां फेंके गए होंगे, जो इसे ध्वस्त करने से पहले एक इमारत में किराए की दुकानों से अपना व्यापार करते थे।
ये भी पढ़ें-India-France: भारत और फ्रांस के बीच रक्षा औद्योगिक साझेदारी के लिए रोडमैप, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति
वकील ने क्या कहा
वहीं हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने इस तर्क को आधारहीन बताया है। उनका कहना है कि ज्ञानवापी पर एएसआई की वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट परिसर के अंदर मलबे से बरामद प्रत्येक मूर्ति और कलाकृतियों की आयु, युग, व्यास और सभी प्रासंगिक डिटेल के बारे में भी बताती है। वहीं एआईएम ने कहा है कि वह इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के लिए कानूनी विशेषज्ञों को शामिल करेगा। उसके वकील ने इसकी स्टडी करने के बाद ही टिप्पणी करने की बात कही है।
क्या है पूरा विवाद
बता दें कि ज्ञानवापी को लेकर लंबे समय से विवाद है। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। हिंदू पक्ष का कहना है कि इस मस्जिद को एक मंदिर तोड़कर बनाया गया था। वाराणसी की अदालत ने पिछले साल सर्वे का आदेश दिया था जिसकी रिपोर्ट अब सामने आई है। 2022 में 5 हिंदू महिलाओं ने कोर्ट जाकर वहां पूजा के लिए अनुमति मांगी थी।
ये भी पढ़ें-इंटरनेशनल कोर्ट ने गाजा नरसंहार पर सुनाया फैसला, इजराइल को दिए आदेश में क्या कहा?
(Tramadol)
संबंधित खबरें
कर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
27 mins agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
1 hr ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
1 hr agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
3 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
5 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines