Muslim Lynched In Parliament Asaduddin Owaisi On Danish Ali: संसद के विशेष सत्र में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से बसपा सांसद दानिश अली पर की गई बयानबाजी के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने जबरदस्त हमला बोला है। ओवैसी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब संसद में किसी मुसलमान की लिंचिंग हो जाएगी। उन्होंने भारत की तुलना जर्मनी से करते हुए कहा कि हिटलर के राज में कहा जाता था कि यहूदियों से बचकर रहो उनसे जर्मनी को खतरा है। उन्होंने कहा कि अब यहूदी की जगह मुसलमान लिख दो।
नफरत करो जीत हासिल करो
हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कहां गया आपका सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विश्वास। मेरी आपसे अपील है कि आप अपने अरब के दोस्तों को भी बता दो कि हम हमारे देश में मुसलमानों के साथ ऐसा सलूक करते हैं। क्या आप मोहम्मद बिन जाएद या ऐर्दोआन को यह बताएंगे कि हमारी नई संसद में ये हो रहा है। ओवैसी यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि एक ट्रेन के अंदर 3 मुसलमानों को निशाना बनाकर मार डाला। उन्होंने कहा कि पीएम ने नफरत करो और सत्ता हासिल करो को जीत का फाॅर्मूला बना दिया है।
मस्जिदें बचानी है तो फोन को त्याग दो
रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण पर वोटिंग हुई तो अल्पसंख्यकों के लिए सिर्फ हमने वोट किया। सपा, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल सरकार के साथ थे। मैंने एक संशोधन का प्रस्ताव रखा तो स्पीकर ने कहा आपके साथ कोई नहीं है। इस दौरान ओवैसी ने कहा कि युवाओं से अपील करते हुए कहा कि यदि अपनी मस्जिदें बचानी है तो फोन को त्याग दो और धर्म के लिए आगे बढ़ो। अल्लाह ने शराब और ड्रग्स को हराम बताया है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में दंगे और मासूम लोगों का पिटना कांग्रेस के कारण ही संभव हुआ है। कांग्रेस के राज में ही बाबरी मस्जिद को शहीद कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
15 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
18 mins ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 hr agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
3 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines