BJP के अखबार में मिले मुस्लिम लीग के लेख, उड़ गए पढ़ने वालों के होश!

केरल में बीजेपी समर्थक अखबार जन्मभूमि काफी सुर्खियों में है. इसकी वजह है न्यूज पेपर का संपादकीय पन्ना, जिसपर मुस्लिम लीग के लेख मिले. क्या है पूरा मामला, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

kerala bjp newspaper

Credit: Social Media

केरल में एक बीजेपी समर्थक न्यूज पेपर जन्मभूमि में कुछ ऐसा लिखा था, जिससे पढ़ने वालों के होश उड़ गए. गुरुवार सुबह को रोज की तरह जैसे ही लोग अखबार पढ़ रहे थे. लेकिन जैसे ही वो संपादकीय कॉलम पर पहुंचे तो वो एकदम से चौंक गए. अखबार में बीजेपी की बजाय मुस्लिम लीग के लेख छपे हुए थे. जैसे ही ये बात बाहर आई तो चर्चा छिड़ गई. दरअसल केरल के कोझिकोड और कन्नूर में जन्मभूमि अखबार के एडिटोरियल पेज को बिल्कुल बदल दिया गया था. उसपर मुस्लिम लीग केरल के मुखिया सैयद सादिकली शिहाब के लेख लिखे थे, जिसमें उन्होंने साल 2025 के बारे में विस्तार से लिखा था.

विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश या तकनीकी चूक?

अखबार में मुस्लिम लीग के प्रमुख के अलावा एम के मुनीर और मोहम्मद शाह के लेख भी छापे गए थे. पेपर का संपादकीय भी मुस्लिम लीग के मुखपत्र चंद्रिका का था. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये कोई साजिश नहीं थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि ये गलती की वजह से हुआ है. दरअसल जन्मभूमि और चंद्रिका जैसे कई अखबारों की प्रिंटिंग प्लेट्स एक ही जगह पर तैयार होती है. प्रिंटिंग के वक्त किसी चूक की वजह से चंद्रिका का संपादकीय पेज जन्मभूमि के एडिशन में छप गया.

विपक्ष ने ली चुटकी

जैसे ही जन्मभूमि अखबार में मुस्लिम लीग का संपादकीय पन्ना मिला, विपक्ष ने उसे भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. खासतौर पर माकपा (CPI-M) ने इस मामले पर खूब चुटकी ली. पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया पर इसे बीजेपी और मुस्लिम लीग का गठबंधन बता दिया. विपक्षी पार्टियां लगातार ये सवाल उठा रही हैं कि बीजेपी के अखबार में अचानक कट्टर दल के नेताओं के विचार कैसे छप गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ