पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा को लेकर बंगाल सरकार के खिलाफ विहिप और बजरंग दल ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। 11 अप्रैल को वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के सदस्यों ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। ANI की रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शन के दौरान विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ममता बनर्जी की कड़ी आलोचना की।
यह भी पढ़ें:खतरनाक सौर तूफान, 430000 मील रफ्तार…अंतरिक्ष में नासा के स्पेसक्राफ्ट का गजब का कारनामा
उन्होंने कहा कि हम देश को आतंकवाद के मुहाने पर नहीं जाने दे सकते। हमारा उद्देश्य हिंदुओं को हर खतरे से बचाना है। ममता बनर्जी खुद मान चुकी हैं कि मुर्शिदाबाद हिंसा में विदेशी लोग शामिल थे। बंसल ने कहा कि अगर ये बात सच है तो क्या ममता सो रही थीं? उन्होंने हिंसा की जांच एनआईए से क्यों नहीं करवाई। बंसल ने आरोप लगाया कि ममता सरकार हिंदू विरोधी काम कर रही है। इस सरकार को हटाना जरूरी है। ममता जिहादियों का समर्थन करती हैं, पहले जो कम्युनिस्टों ने किया, वही अब किया जा रहा है।
हैदराबाद में भी जोरदार प्रदर्शन
हैदराबाद में भी शनिवार को जोरदार प्रदर्शन हुआ। विहिप और बजरंग दल के सदस्यों ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर मुर्शिदाबाद हिंसा पर बीएसएफ के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ममता के आरोप गैरजिम्मेदाराना और झूठे हैं। उन्होंने जो एक मुस्लिम मौलवी के साथ बैठक के दौरान कहा, वह गलत है। कुमार ने सुझाव दिया कि केंद्र को मौजूदा स्थिति के कारण पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने पर विचार करना चाहिए।
आलोक ने पूछे ये सवाल
आलोक कुमार ने सवाल उठाए कि अगर ममता को लगता है कि हिंसा का बांग्लादेश से कोई संबंध है तो उन्होंने एनआईए जांच का अनुरोध क्यों नहीं किया। अगर हिंसा में बांग्लादेश शामिल था और इसके लिए बीएसएफ जिम्मेदार है, तो यह एनआईए का अधिकार क्षेत्र है। हमें अपने सुरक्षा बलों के खिलाफ इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयान नहीं दिए जाने चाहिए। अगर कोई सबूत है तो ममता पेश करें।
यह भी पढ़ें:शुभांशु शुक्ला ISS के लिए कब भरेंगे उड़ान? राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
1 hr agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
3 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
3 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
4 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
4 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
5 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
6 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines