प्रशांत देव, कोलकाता
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की जान चली गई। इस मामले में कोलकाता हाई कोर्ट ने हिंसाग्रस्त इलाकों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करने का आदेश दिया। इस पर केंद्र सरकार ने मुर्शिदाबाद में पैरामिलिट्री फोर्स की 16 कंपनियां भेज दी हैं। हिंसक घटना के बीच DGP राजीव कुमार मुर्शिदाबाद पहुंचे। साथ ही बीएसफ के जवानों ने रूट मार्च निकाला।
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बातचीत की। पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन कंट्रोल में है। इसकी कड़ी निगरानी की जा रही है। डीजीपी ने यह भी कहा कि वह स्थानीय स्तर पर तैनात बीएसएफ की मदद ले रहे हैं और 150 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें : ‘पैरामिलिट्री फोर्स की हो तैनाती’, मुर्शिदाबाद हिंसा पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संवेदनशील जिलों में कड़ी नजर रखने को कहा
केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने कहा कि मुर्शिदाबाद में स्थानीय रूप से उपलब्ध बीएसएफ के 300 जवान के साथ राज्य सरकार के अनुरोध पर पैरामिलिट्री फोर्स की 5 कंपनियों को तैनात किया गया है। उन्होंने राज्य प्रशासन को अन्य संवेदनशील जिलों पर भी कड़ी नजर रखने के लिए कहा और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाने की सलाह दी।
केंद्रीय गृह सचिव ने हर संभव मदद का दिया भरोसा
केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने यह भी कहा कि केंद्र ने भी मुर्शिदाबाद की स्थिति पर निगरानी रखी है। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि अगर आवश्यक हो तो अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा और हर संभव सहायता भी दिया जाएगा। इससे पहले कोलकाता हाई कोर्ट ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी की याचिका पर सुनवाई की और आदेश दिया कि मुर्शिदाबाद में अर्धसैनिक बल की तैनाती होगी। हाई कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार ने पैरामिलिट्री फोर्स की 16 कंपनियों को तैनात कर दिया।
यह भी पढ़ें : वक्फ के विरोध में पश्चिम बंगाल में फिर भड़की हिंसा, आगजनी-बमबाजी से दहला मुर्शिदाबाद; 10 पुलिसकर्मी घायल
राज्यपाल ने हाई कोर्ट के आदेश का किया स्वागत
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि मुझे बताया गया है कि कोलकाता हाई कोर्ट ने मुर्शिदाबाद सहित पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। हिंसा की सूचना मिलते ही राज्यपाल के रूप में मैंने सक्षम प्राधिकारियों, भारत सरकार और राज्य सरकार के साथ हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में शांति बनाए रखने और सामान्य स्थिति लाने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की आवश्यकता पर विचार किया। मैंने स्थिति पर विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ भी चर्चा की। मुझे खुशी है कि हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप किया और उचित समय पर उचित निर्णय दिया।
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
23 mins ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
3 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
3 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
3 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
4 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
4 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
5 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
5 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines