नई दिल्ली: कर्नाटक में पुलिस ने हत्या के आरोपी को एक लॉज में गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताने की अनुमति दे दी। बताया जा रहा है कि आरोपी को शनिवार को सुनवाई के लिए कोर्ट लाया गया था। पेशी के बाद आरोपी ने प्रेमिका के साथ लॉज में समय बिताने की अनुमति मांगी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को धारवाड़ के एक लॉज में उसकी प्रेमिका के साथ कुछ देर के लिए छोड़ दिया। उधर, मामले की जानकारी के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
हत्या के एक मामले में आरोपी बच्चा खान को बल्लारी पुलिस धारवाड़ की एक कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आई थी। पेशी के बाद आरोपी ने जब अपनी इच्छा जाहिर की तो पुलिसकर्मियों ने उसकी इच्छा को न सिर्फ पूरा किया बल्कि लॉज के बाहर गार्ड की तरह मौजूद भी रहे।
बताया जा रहा है कि बेंगलुरु निवासी हत्या के आरोपी बच्चा खान की प्रेमिका ने कमरा बुक कराया था। जब हत्या का आरोपी गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में मौजूद था तब वहां विद्यागिरि पुलिस ने लॉज में छापेमारी कर दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
विद्यागिरी पुलिस ने बच्चा खान को अपनी हिरासत में ले लिया और इस सिलसिले में कुछ पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया। बता दें कि बच्चा खान को हुबली में इरफान उर्फ फ्रूट इरफान की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अगस्त 2020 में कथित तौर पर एक संपत्ति विवाद को लेकर इरफान की हत्या कर दी गई थी।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
5 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
8 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
9 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
11 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
13 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
14 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
15 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
16 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
17 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines