Indigo Flight Slapping Case: इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइट में पैसेंजर को थप्पड़ मारने वाले पैसेंजर के खिलाफ कार्रवाई की है। एयरलाइंस ने पैसेंजर को ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डाल दिया है। वहीं यह घटना और फ्लाइट में पैसेंजर का इस तरह का व्यवहार एयरलाइंस के प्रोटोकॉल और सफर के दौरान मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संकट से निपटने की प्रक्रिया पर सवाल है। इंडिगो एयरलाइंस ने आरोपी पैसेंजर के खिलाफ रेगुलेटरी प्रोसेस के तहत कार्रवाई की है और भविष्य में ऐसे मामले न होने देने की प्रतिबद्धता जताई है।
एयरपोर्ट पर ही पकड़ा गया फ्लाइट में थप्पड़ मारने वाला शख्स, Indigo ने भी जारी किया बयान
क्या था मामला?
मुंबई से कोलकाता (वाया सिलचर) की फ्लाइट (6E-2387) में 1 अगस्त 2025 को घटना हुई थी। असम के कछार जिला निवासी 32 वर्षीय हुसैन अहमद मजूमदार को सफर के बीच पैनिक अटैक पड़ा था, जिस वजह से वह रोने लगा था। वह क्रू मेंबर्स से गुहार लगा रहा था कि उसे विमान से उतरने दिया जाए। केबिन क्रू उसकी मदद कर रहा था कि अचानक हफीजुल रहमान नामक यात्री ने आया और उसने हुसैन को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक यात्री को हफीजुल से यह पूछते सुना जा सकता है कि आपने उसे क्यों मारा? आपको किसी को इस तरह थप्पड़ मारने का कोई हक नहीं है। हफीजुल रहमान ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे उसकी वजह से परेशानी हो रही थी।
इंडिगो फ्लाइट में अटकी थी बुजुर्ग की जान, कैसे हीरो बने मेजर मुकुंदन? छुट्टी पर जा रहे थे घर
एयरलाइंस ने क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की?
घटना के बाद सवाल उठने पर इंडिगो एयरलाइंस की ओर से बयान जारी करके कहा गया कि फ्लाइट में एक पैसेंजर के साथ शारीरिक हिंसा हुई है। इस तरह का अशोभनीय व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। एयरलाइंस फ्लाइट में सफर कर रहे किसी भी पैसेंजर के साथ किसी भी तरह के कृत्य की कड़ी निंदा करती है। इस तरह की घटनाएं यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा, सम्मान को खतरे में डाल सकती है। इसलिए हमलावर को कोलकाता एयरपोर्ट पर सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) को सौंप दिया गया। साथ ही आज इंडिगो एयलाइंस की ओर से हफीजुल रहमान को इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा करने से निलंबित कर दिया गया है।
‘पैन, पैन, पैन…’, इंडिगो के पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग से पहले एटीसी से क्या कहा?
क्या है पीड़ित की वर्तमान स्थिति?
बताया जा रहा है कि घटना के बाद हुसैन अहमद मजूमदार कोलकाता से सिलचर उतरते ही लापता हो गया है। उसका फोन बंद आ रहा है और उसके परिवार ने असम के उडरबॉन्ड पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर दी है। बता दें कि जनवरी 2024 में दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2175 में साहिल कटारिया नामक यात्री ने 10 घंटे की देरी के कारण सह-पायलट अनुप कुमार को थप्पड़ मार दिया था। उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया था। एयरलाइंस ने उसे भी नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया था।
संबंधित खबरें
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
24 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
49 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
3 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
4 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines