Mumbai SUV Accident Case: पुणे पोर्शे कार हादसे के बाद महाराष्ट्र से एक और मामला सामने आया है। इस बार घटना महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुई है। एक SUV कार ने देर रात महिला को टक्कर मार दी और 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। यह हादसा बीती रात मुंबई के गुड़िया पाड़ा इलाके में हुआ है। मृतका की शिनाख्त शाहना काजी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 26 वर्ष बताई जा रही है। मृतका के दो बच्चे भी हैं।
कार में फंसकर घसीटती चली गई मृतका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी की पहचान मर्चेंट नेवी के अधिकारी के तौर पर हुई है, जिनका नाम अनुज सिंह है। बीती रात अनुज अपनी कार से कहीं जा रहे थे। गुड़िया पाड़ा इलाके में शाहना पैदल सड़क पर चल रही थी। ऐसे में अनुज ने अपनी SUV कार से शाहना को टक्कर मार दी। अनुज को इस बात का अहसास नहीं हुआ और शाहना काफी दूर तक कार से घसीटती चली गई।
यह भी पढ़ें- नितिन गडकरी बोले-मेरी बात मानी होती तो शिवाजी की मूर्ति न टूटती, किस्सा भी सुनाया
अस्पताल में तोड़ा दम
पीटीआई की मानें तो हादसा मंगलवार की रात 10 बजे हुआ। हादसे की जानकारी होने पर अनुज ने फौरन गाड़ी रोकी और शाहना को अस्पताल लेकर गए। मगर अस्पताल में इलाज के दौरान शाहना ने दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अनुज की कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच में जुटी पुलिस
हादसे के दौरान अनुज नशे में थे या नहीं? यह पता लगाने के लिए उनका ब्लड सैंपल लिया गया है। इसकी रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- बबिता सिंह चौहान कौन? जिन्हें CM योगी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अपर्णा यादव को भी पीछे छोड़ा
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास
8 mins ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
18 mins agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
19 mins agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
1 hr agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
2 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
2 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
3 hrs agoLIVE: पीलीभीत में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद
3 hrs ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines