अंकुश, मुंबई: मुंबई पुलिस को शनिवार को 26/11 जैसे हमले की धमकी मिली। मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल डिपार्टमेंट के वॉट्सएप नंबर पर एक पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा मैसेज भेजा गया। इस मैसेज में अज्ञात शख्स ने लिखा कि अगर उसकी ‘लोकेशन ट्रेस’ की गई तो भारत से बाहर का पाई जाएगी। धमकी भरे मैसेज में यह भी कहा गया है कि भारत में 6 लोग योजना को अंजाम देंगे। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।
सलून में करता है काम
क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिया गया शख्स 26 साल का मोहम्मद आसिफ है, जो कि मिथनपुर बिजनौर का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला की मोहम्मद आसिफ बिजनौर में अपने पिता के साथ ट्रक पर काम करता था और क्लीनर के तौर पर ट्रक पर रहता था। पूछताछ में आगे बताया कि पिता की मौत के बाद कर्ज और घर की माली हालत खराब होने के चलते वो मुम्बई आ गया और पिछले कुछ महीनों से विरार में अपने बहनोई के सलून में बाल काटने का काम करने लगा।
दूसरी बार वारदात
पूछताछ में आसिफ ने बताया कि ये दूसरी बार है। इसके पहले भी ऐसे ही एक ग्रुप में एड करते हुए एक वकील को भी इसी तरह की हत्या की धमकी दी गई थी, जिसमें पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। क्राइम ब्रान्च की टीम फिलहाल उसके ब्रान्च में लेकर आई है और उसके दिए गए बयान की सच्चाई खंगाली जा रही है।
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
6 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
6 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
8 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
9 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
10 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
11 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
11 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
12 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
12 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines