Mira Road Murder: मुंबई मीरा रोड हत्याकांड की पीड़िता सरस्वती वैद्य की कथित तीन बहनों ने शुक्रवार को पुलिस के सामने बयान दर्ज कराए। बताया कि सरस्वती और मनोज लिव-इन पार्टनर नहीं, बल्कि पति-पत्नी थे। दोनों की उम्र के फासले की वजह से शादी को शायद सीक्रेट रखा गया था। मनोज साने 56 साल का है, जबकि सरस्वती 32 साल की थी। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि दोनों ने कब शादी की।
डीसीपी जयंत बजबाले ने कहा कि उन्होंने एक मंदिर में शादी की थी। डीसीपी ने कहा, उन्होंने अपनी उम्र के अंतर के कारण शादी के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। सरस्वती अनाथालय में पली बढ़ी थी। शुरुआत में मनोज ने दावा किया था उसका कोई परिवारवाला नहीं है। अब तीन बहनों के सामने के बाद पुलिस फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है। सरस्वती के शरीर के अवशेषों के डीएनए का तीनों बहनों से मिलान किया जाएगा।
मनोज-सरस्वती लिव-इन पार्टनर नहीं
पुलिस का कहना है कि सरस्वती कुल पांच बहनें हैं। वह मूल रूप से औरंगाबाद की रहने वाली थी। मां की मौत हो चुकी है। पिता पहले से अलग हो गए थे। इसलिए बहनों ने अलग-अलग आश्रमों में पढ़ाई की। मीरा रोड पर जहां सरस्वती और मनोज रहते थे, पड़ोसियों के लिए दोनों लिव-इन पार्टनर थे। वे कभी किसी से बात भी नहीं करते थे।
अनाथालय का कर्मचारी बोला- सरस्वती मनोज को कहती थी चाचा
जिस अनाथालय में सरस्वती पली-बढ़ी थी, उसके एक कर्मचारी ने कहा कि सरस्वती ने उन्हें बताया कि वह अपने चाचा के साथ मुंबई में रह रही थी। पुलिस द्वारा मनोज साने को गिरफ्तार करने के बाद उसने पुलिस को बताया कि सरस्वती उनकी बेटी की तरह थी और उसके साथ कोई शारीरिक संबंध नहीं था। तीनों बहनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया कि मनोज और सरस्वती पति-पत्नी थे। ऐसा सरस्वती की बहनों ने दावा किया है।
हत्या या आत्महत्या?
मनोज साने ने अभी तक सरस्वती वैद्य की हत्या करने की बात स्वीकार नहीं की है। हालांकि उसने कहा कि वह उससे छुटकारा पाना चाहता था। पुलिस ने कहा कि उसने एक पेड़ काटने वाली मशीन से सरस्वती के शरीर के टुकड़े कर दिए। फिर उसने उन्हें उबाल कर पका दिया और शायद उन्हें कुत्तों को खिला दिया। क्योंकि पड़ोसियों ने उसे आवारा कुत्तों को खिलाते देखा जो उसने पहले कभी नहीं किया था।
यह भी पढ़ें: Mira Road Murder: मैं HIV+ हूं, मुंबई में लिव-इन पार्टनर की हत्या करने वाले मनोज साने का खुलासा
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
7 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
10 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
11 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines