---विज्ञापन---

देश angle-right

मुंबई में भारी बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, 12 घंटे में हुई 70 मिमी बरसात, ट्रैफिक जाम से मचा हाहाकार

Mumbai Heavy Rain Traffic Update: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून कई लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। भारी बारिश के कारण गर्मी ने गुडबाय कह दिया है तो वहीं कई इलाकों में सड़कें जलमग्न होने से बड़ा ट्रैफिक जाम लग चुका है।

---विज्ञापन---

Mumbai Heavy Rain Traffic Update: देश के कई बड़े शहरों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मायानगरी मुंबई में भी बारिश से हाहाकार मच गया है। बुधवार को हुई हल्की बूंदाबादी के बाद गुरुवार की शाम से शहर में जोरदार बारिश देखने को मिली। बादल कई घंटे तक लगातार बरसते रहे। सड़कों पर पानी भरने की वजह से मुंबई का यातायात भी ठप्प हो गया है।

कई जगहों पर लगा ट्रैफिक जाम

बता दें कि मरोल, लोअर परेल, दादर, बांद्रा, कुर्ला, मुलुंड, मलाड, भांडुप, कोलाबा, कांदिवली गोरेगांव, नवी मुंबई और पनवेल में भारी बारिश हुई है। कुछ इलाकों में यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है तो कई इलाकों में दूर-दूर तक ट्रैफिक जाम लगा है। सीएसएमटी रेलवे स्टेशन से लेकर परेल पहुंचने में लोगों को 2 घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। वहीं बीकेसी से सांताक्रूज जाने में भी 2:30 घंटे लगे रहे हैं।

---विज्ञापन---

12 घंटे बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि 12 घंटे तक हुई लगातार बारिश से शहर में 40-70 मिमी पानी गिरा। मुंबई के दहिसर, बोरीवली, अंधेरी वेस्ट, विले पार्ले, सांताक्रूज, मरोल, कुर्ला, रावली, कोलाबा, नरीमन पॉइंट और घाटकोपर में  सबसे अधिक बारिश देखने को मिली। गुरुवार की सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक शहर में 25.52 मिमी बारिश दर्ज की गई। कोलाबा की बात करें तो बुधवार की सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार की सुबह 8 बजे के बीच में यहां 47 मिमी बारिश हुई।

---विज्ञापन---

जून में होगी सामान्य से कम बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी हवाओं के तेज होने के कारण गुरुवार को मुंबई में अच्छी बारिश हुई। गुजरात के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान की वजह से मुंबई में अभी और ज्यादा बारिश होने के आसार हैं। हालांकि जून के महीने में बारिश सामान्य से कम रहेगी।

तेजी से लुढ़का तापमान

मुंबई में शुक्रवार और शनिवार को बरसात जारी रहेगी। वहीं रविवार को फिर से भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में तापमान तेजी से कम हुआ है। मुंबई में तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 28, 2024 07:45 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola