---विज्ञापन---

देश angle-right

गोवा जा रही Vande Bharat रास्ते में भटकी, कल्याण से वापस लाने में लगे 90 मिनट

मुंबई गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस गलत सिंगनलिंग के कारण रास्ता भटक गई। इसके बाद ट्रेन 90 मिनट की देरी से गोवा के मडगांव पहुंची। इस गलती के कारण अधिकारियों में एक बार हड़कंप मच गया।

---विज्ञापन---

Mumbai Goa Vande Bharat Train: मुंबई के छत्रपति महाराज टर्मिनल से मडगांव के लिए निकली वंदे भारत ट्रेन महाराष्ट्र के ठाणे में रास्ता भटक गई। यह ट्रेन पनवेल की ओर जाने की बजाय कल्याण की ओर मुड़ गई। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों की नींद उड़ गई। इसके बाद ट्रेन को फिर से कल्याण स्टेशन लाया गया। जहां से थोड़ी देर बाद मडगांव के लिए रवाना किया गया। इन सब के दौरान ट्रेन 90 मिनट की देरी से गंतव्य तक पहुंची।

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार कोंकण जाने वाली ट्रेनों को दिवा पनवेल जाना था। लेकिन ट्रेन सुबह 6 बजे दिवा स्टेशन से आगे कल्याण की ओर मुड़ गई। यह गड़बड़ी सिग्नल की खामी की वजह से हुई। मध्य रेलवे की PRO ने बताया डाउन फास्ट लाइन और पांचवी लाइन के बीच दूरसंचार प्रणाली में तकनीकी गड़बड़ी हुई थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः बर्थडे पार्टी में बुला कपड़े उतारकर पीटा, मुंह पर किया पेशाब; बस्ती में पीड़ित ने किया सुसाइड

लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित रही

इस गड़बड़ी के कारण मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। गड़बड़ी का पता लगने के बाद ट्रेन को कल्याण स्टेशन ले जाया गया। वहां से थोड़ी देर बाद दिवा के लिए रवाना कर दिया गया। दिवा पहुंचने के बाद ट्रेन मडगांव के लिए रवाना हो सकी। रेलवे के अधिकारियों की मानें तो इस प्रकार की घटनाएं बहुत कम होती है। जून 2023 में सीएसएमटी मडगांव लाइन पर वंदे भारत ट्रेन को शुरू किया गया था। यह ट्रेन मुंबई के छत्रपति महाराज टर्मिनल से सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर रवाना होती है और दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर गोवा मडगांव पहुंचती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः गुजरात सरकार ने लॉन्च किया Enagar Project; किन लोगों को मिलेगा लाभ, जानिए डिटेल

First published on: Dec 23, 2024 08:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola