Dubai Mumbai Flight Emergency Landing : दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब हवा में ही विमान के कार्गो होल्ड में धुआं होने का अलर्ट मिला. खतरे को देखते हुए पायलट ने तुरंत एटीसी (ATC) से संपर्क किया और विमान को गुजरात के राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर डाइवर्ट कर दिया. विमान की दोपहर 3:27 बजे राजकोट एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. राहत की बात यह रही कि प्लेन में सवार सभी 194 यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित बाहर निकल आए हैं.
कार्गो होल्ड में धुआं मिलने से मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की यह अंतरराष्ट्रीय उड़ान दुबई से रवाना होकर मुंबई जा रही थी. सफर के दौरान अचानक विमान के कार्गो होल्ड एरिया में धुआं उठने की जानकारी मिली. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. इसके बाद प्लेन को तुरंत नजदीकी राजकोट एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया.
राजकोट हवाई अड्डे के निदेशक ने की मामले की पुष्टि
राजकोट हवाई अड्डे के निदेशक दिगंता बोराह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, “दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को कार्गो होल्ड एरिया में धुआं देखे जाने के बाद राजकोट हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. विमान सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं.” विमान के सुरक्षित उतरते ही एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा टीमों ने तुरंत यात्रियों को बाहर निकाला. एयरलाइन की ओर से विमान की जांच की जा रही है ताकि धुएं के कारण का पता लगाया जा सके.
देश की प्रमुख एयरलाइंस में से एक है इंडिगो
गौरतलब है कि इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस में से एक है, जो 80 से अधिक घरेलू और 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए अपनी नियमित उड़ानें भरती है. कंपनी अपने बेड़े में मुख्य रूप से एयरबस ए320 और ए321 श्रृंखला के आधुनिक विमानों के साथ-साथ एटीआर 72-600 टर्बोप्रॉप विमानों का संचालन करती है.
संबंधित खबरें
कर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
29 mins agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
1 hr ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
1 hr agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
3 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
5 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines