---विज्ञापन---

देश angle-right

हवाई यात्रियों को झटका, मुंबई एयरपोर्ट से उड़ानें बंद! जानें क्यों लिया गया फैसला और क्या होगा असऱ?

Mumbai Airport Flights Cancelled Till March: मुंबई एयरपोर्ट से 15 फरवरी से 30 मार्च 2024 तक के लिए कई कंपनियों की फ्लाइटें बंद रहेंगी। इसलिए पैसेंजर्स आवाजाही के लिए वैकल्पिक उपायों पर विचार करें।

---विज्ञापन---

Mumbai Airport Flights Cancelled Latest Update: देशभर के हवाई यात्रियों के लिए बुरी खबर है। देश के सबसे बड़े और इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई हवाई अड्डे से उड़ानें बंद हो गई है। मार्च 2024 तक एयरपोर्ट से फ्लाइटें उड़ान नहीं भरेंगी। Akasa एयरलाइंस ने मंगलवार को 15 फरवरी से 30 मार्च तक अपनी मुंबई जाने वाली सभी 90 उड़ानें रद्द कर दी हैं।

सबसे ज्यादा उड़ानों वाली इंडिगो एयरलाइंस 18 फ्लाइटें और विस्तारा, एयर इंडिया करीब 17 फ्लाइटें रद्द करेगी। स्पाइस जेट भी उड़ानें रद्द करने की तैयारी में है, लेकिन अभी तीनों बड़ी एयरलाइंस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कब तक के लिए कितनी उड़ानें रद्द होंगी, लेकिन अकासा एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने से पैसेंजर्स ने निराशा व्यक्त की और एयरलाइंस की ओर से माफी भी मांगी गई। ट्वीट पर रिप्लाई करके यात्रियों को फ्लाइटें रद्द करने की वजह भी बताई।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

क्यों लिया गया फैसला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की वित्तीय राजधानी मुंबई के हवाई अड्डे पर यात्रियों की और रनवे पर हवाई जहाजों की भीड़ काफी बढ़ गई है। इस भीड़ को घटाने के लिए नागर विमानन मंत्रालय ने एयरपोर्ट से फ्लाइटें कैंसिल करने का फैसला लिया है। मंत्रालय ने मुंबई हवाई अड्डे के संचालक मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड को आदेश दिया है कि वह उड़ानों की संख्या में कटौती करे। निजी जेट उड़ानों की संख्या भी घटाए।

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने मुंबई हवाई अड्डे को पीक घंटों के दौरान विमानों की आवाजाही को 46 से घटाकर 44 और गैर-पीक घंटों के दौरान आवाजाही को घटाकर 44 से घटाकर 42 करने का निर्देश दिया है। उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि मंत्रालय के फैसले पर एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइंस अमल करें। मंत्रालय को सहयोग भी करें।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

उड़ानें रद्द होने से क्या असर पड़ेगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी निर्देशों के बाद कंपनी ने विमानन कंपनियों से चर्चा की और इसी चर्चा के मुताबिक विमान कंपनियों ने फ्लाइटें रद्द करने का फैसला लिया, जिसका असर आने वाले दिनों में दिखेगा। मुंबई एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द होने से सबसे बड़ा असर मुंबई में रहने वाले लोगों पर पड़ेगा। बिजनेस के लिए या अन्य कामों से मुंबई आने वाले लोगों पर पड़ेगा।

मुंबई का टूरिज्म सेक्टर प्रभावित हो सकता है। प्रोफेशनल और प्राइवेट जेट उड़ान नहीं भर पाएंगे, इससे संबंध खराब होने का डर है। सबसे बड़ा असर हवाई किराए पर पड़ेगा, क्योंकि जिन शहरों के लिए फ्लाइटें रद्द होंगी, उन शहरों के लिए अन्य एयरलाइंस किराया बढ़ा देंगी। फ्लाइट नहीं गईं तो सड़क या रेल मार्ग से आवाजाही में ज्यादा किराया देना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 14, 2024 11:44 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola