तहव्वुर राणा कौन? 7 भाषाओं का जानकार लश्कर आतंकी, मुंबई को दहलाने में था अहम रोल

Mumbai 26/11 Attack Update: मुंबई में आतंकी हमलों में शामिल तहव्वुर राणा को जल्द भारत से अमेरिका लाया जाएगा। आतंकी राणा के प्रत्यर्पण को यूएस की कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। आतंकी राणा के बारे में जानते हैं।

Tahawwur Rana

Mumbai 26/11 Attack: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमलों में शामिल आतंकी तहव्वुर राणा को जल्द भारत लाया जाएगा। यूएस की कोर्ट ने उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। मुंबई पुलिस के मुताबिक आतंकी राणा ने 26/11 हमलों से पहले उन जगहों की रेकी की थी, जहां पर निर्दोष लोगों को मारा गया। राणा ने आतंकियों की आर्थिक तौर पर भी मदद की थी। राणा पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी ISI के लिए भी काम कर चुका है। इसके बाद वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। तहव्वुर राणा का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। जिसके बाद उसने पढ़ाई के लिए आर्मी मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद आर्मी ज्वाइन की थी। लेकिन नौकरी में उसका ज्यादा दिन मन नहीं लगा और 10 साल बाद रिजाइन कर दिया था। इसके बाद राणा भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गया था। राणा के पास कनाडा की नागरिकता है। वह सात भाषाओं का जानकार बताया गया है। राणा अपनी गिरफ्तारी के समय अमेरिका के शिकागो में था। आतंकी राणा जर्मनी, इंग्लैंड और कनाडा की कई बार विजिट कर चुका है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जिक्र हुआ था कि 2006 से लेकर नवंबर 2008 तक राणा पाकिस्तान में डेविड हेडली के साथ मिलकर बड़ी साजिश रच चुका था।

विज्ञापन

भारत के लिए अहम है राणा का प्रत्यर्पण

भारत के लिए आतंकी तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण काफी अहम माना जा रहा है। राणा ने लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर आतंकी संगठन हरकत उल जिहाद-ए-इस्लामी की मदद भी की थी। सूत्रों के मुताबिक इस आतंकी से भारतीय एजेंसियों को कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। राणा कई ऐसे राज खोल सकता है, जिससे पाकिस्तान दुनिया के सामने बेनकाब हो सकता है। मुंबई हमले में डेविड कोलमैन हेडली की भूमिका भी थी। हेडली को तमाम जानकारियां राणा ने ही उपलब्ध करवाई थीं। प्रत्यर्पण की मंजूरी मिलने के बाद भारतीय एजेंसियों ने उसे लाने की तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ