कौन हैं मुकुटमणि अधिकारी? BJP को झटका देकर थामा TMC का झंडा

Mukut Mani Adhikari Join TMC: मुकुटमणि अधिकारी ने ममता बनर्जी की रैली में शिरकत की। उन्हें अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी का झंडा थमाया। कहा जा रहा है कि मुकुटमणि लोकसभा चुनाव में टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद से ही वे नाराज चल रहे थे।

Mukut Mani Adhikari TMC

Mukut Mani Adhikari TMC

Mukut Mani Adhikari Join TMC: लोकसभा चुनाव से पहले कई नेता इधर-उधर हो रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लग गया है। यहां बीजेपी विधायक मुकुटमणि अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया। वह गुरुवार को ममता बनर्जी की पदयात्रा में नजर आए। टीमएसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने उन्हें झंडा थमाया। आइए जानते हैं कि मुकुटमणि अधिकारी कौन हैं, जिन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका दे दिया है।

राणाघाट दक्षिण से विधायक हैं मुकुटमणि अधिकारी 

मुकुटमणि अधिकारी राणाघाट दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार बरनाली डे रॉय को 16,515 वोटों से शिकस्त दी थी। माना जा रहा है कि वे राणाघाट से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन नहीं मिलने से नाराज हैं। बीजेपी ने इस सीट से जगन्नाथ सरकार को मैदान में उतारा है। मुकुटमणि अधिकारी ने मेडिकल की पढ़ाई की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से 2014 में ग्रेजुएट प्रोफेशनल बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी की पढ़ाई की है।

तापस रॉय ने जॉइन की बीजेपी 

TMC ने मुकुणमणि अधिकारी के पार्टी जॉइन करने की पुष्टि की है। टीएमसी ने एक्स पर लिखा- जब भाजपा नेता अपनी महिला विरोधी पार्टी छोड़कर आपको समर्थन देते हैं, तो आप जानते हैं कि आप इतिहास के सही पक्ष पर हैं। हम सुख-दुख में महिलाओं के अधिकारों के लिए खड़े रहे। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही टीएमसी के नेता तापस रॉय ने बीजेपी जॉइन की है। उन्होंने ईडी की छापेमारी के बाद इस्तीफा दे दिया था।

पश्चिम बंगाल की 20 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 18 सीटों पर कब्जा जमाया था। उसे 40 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर मिला था। बीजेपी ने पहली लिस्ट में पश्चिम बंगाल के 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। कहा जा रहा है कि अगली लिस्ट में बाकी बची 22 सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ