---विज्ञापन---

Mukesh Ambani को धमकी देने वाला कौन और कैसे पकड़ में आया, जिसने 5 ईमेल भेज मांगे थे 400 करोड़

Mukest Ambani Death Threat Update: मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने और 400 करोड़ रुपये मांगने वाला युवक पुलिस के हाथ कैसे आया, जानिए।

Mukesh Ambani Death Threat Email Sender Arrested: रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला पकड़ा गया है। आरोपी तेलंगाना का रहने वाला है और सिर्फ 19 साल का है। उसने मुकेश अंबानी को 5 ईमेल भेजकर 400 करोड़ रुपये मांगे थे। महाराष्ट्र की गामदेवी पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गणेश रमेश वनपारधी के रूप में हुई। उसे कोर्ट में पेश करके 8 नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गणेश ने शादाब बनकर मुकेश अंबानी को धमकी देते हुए कहा था कि अगर 400 करोड़ नहीं दिए तो मरवा दिए जाओगे। अब जानिए आखिर पुलिस ने शादाब उर्फ गणेश को पकड़ने के लिए कैसे जान बिछाया?

---विज्ञापन---

कंप्यूटर के IP एड्रेस के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, ईमेल यूरोपियन देश बेल्जियम से भेजे जा रहे थे। पुलिस ने ईमेल आईडी को ट्रेस करके उस कंप्यूटर का पता लगाया, जिससे ईमेल भेजे जा रहे थे। पुलिस ने कंप्यूटर का IP एड्रेस पता किया। इसके बाद उस कंप्यूटर को इस्तेमाल कर रहे सेंटर तक पहुंची, जिसके मालिक ने बताया कि एक युवक पिछले 6-7 दिन में कई बार ईमेल करने आया था। पुलिस ने सेंटर संचालक से युवक का एड्रेस लिया और मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि मुकेश अंबानी को उसने 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 5 ईमेल भेजकर 400 करोड़ रुपये मांगे थे और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

---विज्ञापन---

5 ईमेल भेजे, 20 से 400 करोड़ हुई फिरौती की रकम

बता दें कि मुकेश अंबानी को पहला धमकी भरा ईमेल 27 अक्टूबर को आया था। इसमें 20 करोड़ रुपए मांगे गए थे। ई-मेल में सीधे अंबानी के नाम धमकी लिखी थी. “If you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in India.” अगर हमें 20 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो तुम्हे जान से मार दिया जाएगा। हमारे पास देश के बेस्ट शूटर्स हैं, जो तुम्हे उड़ा देंगे। 28 अक्टूबर को एक और ईमेल आया, जिसमें फिरौती की रकम बढ़ाकर 200 करोड़ की गई। 30 अक्टूबर को भी ईमेल आया, जिसमें 400 करोड़ रुपये मांगे गए। इस ईमेल में भी कहा गया कि अगर पैसे नहीं मिले तो देश के बेस्ट शूटर्स से तुमको मरवा दिया जाएगा। इसके बाद एक और रिमांइडर मेल डाला गया।

27 अक्टूबर को पहला धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद ही मुंबई की गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर ली थी।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 04, 2023 05:26 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola