MonkeyPox: भारत में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मरीज मिला है। मरीज के मिलते ही उसे आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में अलर्ट जारी किया है। मंत्रालय के अनुसार संदिग्ध मरीज मंकीपॉक्स से संक्रमित एक देश की यात्रा करके आया था। फिलहाल उसके नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
पर्याप्त सावधानी बरतें लोग
स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में लोगों से मंकीपॉक्स से बचाव को लेकर पर्याप्त सावधानी बरतने की अपील की है। सरकार का निर्देश है कि लोग इस जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करें। बता देशभर में मंकीपॉक्स का आतंक है, इस दौरान इंडिया में इसका संदिग्ध मरीज मिलने से देश में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें: 60 फीसदी लोग नहीं खाते ये 4 चीजें; दिल, हड्डियों और इम्यूनिटी के लिए हैं बेहद जरूरी
कैसे फैलता है मंकीपॉक्स ?
यह एक वायरल संक्रमण है जो संक्रमित व्यक्ति, वस्तु से फैल सकता है। इसमें शरीर पर दाने होना, ठंड लगकर बुखार आने जैसे लक्षण होते हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार इससे बचाव के लिए हमें मास्क पहना चाहिए। इसके अलावा संक्रमित मरीज द्वारा यूज किए गए कपड़े, चादर, तौलिए आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लक्ष्ण दिखाई पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
24 घंटे की जा रही निगरानी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिलहाल संदिग्ध मरीज की डिटेल शेयर नहीं की है। मंत्रालय ने कहा कि संदिग्ध मरीज की हालत अभी स्थिर है, उसे आइसोलेशन में रखकर लगातार उसकी निगरानी की जा रही है। मरीज की नियमित जांच की जा रही है। मरीज के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट किया जाएगा। फिलहाल उसके संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है। बता दें मंकी पॉक्स का मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में सबसे ज्यादा कहर है। अब तक कांगो में इसके करीब 18000 संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Edible Gold: क्या खाया जा सकता है सोना? सेहत और सुंदरता पर कैसे असरदार, जानें फायदे और नुकसान
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
10 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
24 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
8 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines