mPassport Police App: पासपोर्ट जारी करने के पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को ‘एमपासपोर्ट पुलिस ऐप’ पेश किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को फोर्स स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के कर्मियों को 350 मोबाइल टैबलेट समर्पित किए।
ल्ली के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अभिषेक दुबे के मुताबिक, टैबलेट का यूज वैरिफिकेशन के समय को 15 दिनों से घटाकर पांच दिन कर देगा, जिससे पासपोर्ट जारी करने की समय-सीमा 10 दिनों कम हो जाएगी। विदेश मंत्रालय के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) दिल्ली ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि हम कुशल सेवा वितरण और डिजिटल इंडिया के लिए प्रतिबद्ध हैं।
और पढ़िए – अजमेर में टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, चार लोगों की जिंदा जलकर मौत
और पढ़िए – अमृतसर के पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े लूट, दो नकाबपोश बदमाश ले गए 22 लाख रुपये
अमित शाह बोले- डिजिटल वैरिफिकेशन से समय की होगी बचत
वहीं दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस स्पेशल ब्रांच के कर्मियों को 350 मोबाइल टैबलेट समर्पित किए हैं। इन टैबलेट के साथ, पासपोर्ट आवेदन सत्यापन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पेपरलेस हो जाएगी और सत्यापन का समय 5 दिनों तक कम हो जाएगा।
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि पासपोर्ट के त्वरित सत्यापन के लिए पासपोर्ट मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया गया है। डिजिटल वैरिफिकेशन से समय की बचत होगी और साथ ही पुलिस जांच में पारदर्शिता आएगी। शाह ने कहा कि आज उठाए गए ये कदम स्मार्ट पुलिसिंग के लिए पीएम मोदी के पुलिस प्रौद्योगिकी मिशन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
46 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
53 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines