सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस से मतभेद पर तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि जब भी देश की बात होती है तो सभी को साथा आना होता है। देश को जिस समय भी मेरी जरूरत होगी मैं मौजूद हूं। बस इतनी सी कांग्रेस के कुछ टॉप के नेताओं को चुभ गई है।

Shashi Tharoor, Congress party, Congress, Latest News, शशि थरूर, कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस, ताजा खबरें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तोड़ी चुप्पी

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनकी पार्टी के टॉप स्तर के नेताओं से उनकी राय कुछ अलग रहती है। इसका मतलब यह नहीं है कि उनकी बनती नहीं है। उनके लिए कांग्रेस पार्टी, उसके मूल्य और कार्यकर्ता प्रिय हैं। उन्होंने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि मेरे मौजूदा कांग्रेस नेतृत्व के साथ मतभेद हैं। उनमें से कुछ तो पब्लिक डोमेन में है। इन सभी मतभेदों को पार्टी के भीतर ही सुलझाना बेहतर होता है।

विज्ञापन

कांग्रेस के कुछ टॉप के नेताओं की चुभी ये बात

तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने कहा कि जब भी देश की बात होती है तो सभी को साथा आना होता है। देश को जिस समय भी मेरी जरूरत होगी मैं मौजूद हूं। बस इतनी सी कांग्रेस के कुछ टॉप के नेताओं को चुभ गई है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले करीब 16 साल से कांग्रेस में हूं। मतभेद होते हैं और वे सुलझाए भी जाते हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं से मतभेद की बात स्वीकारी

थरूर ने कहा, हां कुछ मतभेद जरूर हैं, लेकिन इसे मीडिया के सामने बताना सही नहीं है। इस मतभेद को पार्टी में रहकर ही सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल वो नीलांबूर से चुनाव लड़ रहे मित्र आर्यादल शोउकथ की जीत की कामना करते हैं।

विज्ञापन

शशि थरूर के बयान पर आई प्रतिक्रिया

शशि थरूर के इस बयान पर कांग्रेस की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि थरूर साहब ने मीडिया से जो कहा है उसे मैंने भी सुना है। थरूर जो भी कह र हे हैं, उस पर पार्टी हाईकमान विचार करेगा। इसके बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ