MP Ramesh Bidhuri BJP election in-charge of Tonk constituency in Rajasthan: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रमेश बिधूड़ी को पार्टी ने बड़ा इनाम दिया है। भाजपा ने उन्हें राजस्थान में टोंक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। दरअसल, टोंक कांग्रेस नेता सचिन पायलट का गढ़ है। संभावना है कि पायलट टोंक विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में संसद में रमेश ने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ अपमानजनक मुस्लिम विरोधी टिप्पणी की थी।
बता दें कि राजस्थान में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के साथ विधानसभा चुनाव होने हैं। राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं। इस समय कांग्रेस की सरकार है।
संसद की कार्यवाही से हटाए गए बिधूड़ी के अपशब्द
हाल ही में जब सदन चंद्रयान-3 मिशन की चर्चा कर रहा था, तभी लोकसभा में बीजेपी सांसद बिधूड़ी द्वारा दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक मुस्लिम विरोधी टिप्पणी करने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। इस पर आक्रोश बढ़ने के बाद उनकी टिप्पणियों को हटा दिया गया।
कांग्रेस ने कार्रवाई की उठाई थी मांग
विपक्षी कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया था। कम से कम चार विपक्षी दलों ने अध्यक्ष से इस मामले को विशेषाधिकार समिति को सौंपने का आग्रह किया है। सांसद कोडिकुन्निल सुरेश, जो उस समय अध्यक्ष थे, जब भाजपा नेता ने टिप्पणी की। उन्होंने भी अध्यक्ष को पत्र लिखकर बिधूड़ी को तत्काल निलंबित करने की मांग की। स्पीकर को लिखे अपने पत्र में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि संसद के इतिहास में कभी भी किसी अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
दानिश अली ने इसे संविधान पर हमला बताया
दानिश अली ने इसे संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ हमला और सड़कों से संसद तक नफरत लाने का प्रयास बताया। विवाद के बाद बीजेपी ने बिधूड़ी को उनकी टिप्पणी पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि बाद में निशिकांत दुबे ने बिधूड़ी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि पहले दानिश अली पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
यह भी पढ़ें: दबंग IAS Rinku Dugga, जिन्होंने कुत्ता टहलाने के लिए खाली करा दिया था स्टेडियम, सरकार ने किया जबरिया रिटायर
संबंधित खबरें
राहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
5 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
27 mins agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
50 mins ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines