Pappu Yadav on PM Modi: संसद के बजट सत्र के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा बजट पर सभी सांसदों ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये बहुत बड़ा सौभाग्य है कि देश की जनता ने मुझे 14वीं बार इस जगह पर राष्ट्रपति जी के संबोधन का आभार व्यक्त करने का अवसर दिया है। इसलिए मैं जनता-जनार्दन का भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं।
पीएम ने विपक्ष पर किया वार
अपने भाषण के दौरान पीएम ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कोई बताए कि एक ही परिवार के एससी वर्ग के तीन सांसद हुए हैं क्या? एक ही कालखंड में एसटी वर्ग के एक ही परिवार के तीन सांसद हुए हैं क्या? कुछ लोगों की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर होता है। जाति की बात करना कुछ लोगों के लिए फैशन है। 30-35 साल से ओबीसी समाज के लिए आयोग बनाने की मांग हो रही थी, हमने उसको संवैधानिक दर्जा दिया। विजन क्या होता है? काम करने पर पता चलता है। सत्ता को सामान्य आदमी तक पहुंचाना सरकार का काम होता है। सत्ता को सामान्य आदमी तक पहुंचाना सरकार का काम होता है।
पप्पू यादव ने कसा तंज
पीएम मोदी के इस बयान पर पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। पीएम के इस बयान पर पप्पू यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी के ‘सहयोग’ से ही उनके सहयोगी दल लोजपा के एक ही परिवार के तीन लोग सांसद बने हैं। पीएम मोदी के भाषण पर जवाब देते हुए सांसद पप्पू यादव ने X पर पोस्ट कर लिखा, “मोदी जी का थोड़ा ज्ञानवर्द्धन करते हैं। उन्होंने पूछा एक वक्त में एक ही दलित परिवार के तीन सांसद हुए हैं क्या?”“उनके ही सहयोग से उनके सहयोगी दल लोजपा से एक ही कालखंड में, उनके दोनों कार्यकाल में दो-दो बार दलित समुदाय के एक ही परिवार के तीन सांसद हुए हैं। चिराग पासवान जी से पूछ लीजिए।”
इस पार्टी के सांसदों का किया जिक्र
लेकिन पप्पू यादव किन नामों का जिक्र कर रहे थे। ये भी जानना जरूरी है। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के रामविलास पासवान, चिराग पासवान और रामचंद्र पासवान सांसद बने थे। वहीं 2019 में पशुपति पारस, चिराग पासवान और प्रिंस राज को संसद के लिए चुना गया था।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
9 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
9 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
11 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
12 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
13 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
13 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
14 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines