सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में शिक्षकों और छात्राओं के डांस पर बवाल क्यों? हो गई कार्रवाई; ये है कारण

Dhar School Viral Video : मध्य प्रदेश के धार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कूल की छात्राएं और शिक्षिकाएं डांस कर रही हैं। जानें उनके ऊपर कार्रवाई क्यों होने जा रही है।

National Mourning

Dhar School Viral Video :  मध्य प्रदेश के एक स्कूल में शिक्षिकाओं और छात्राओं का डांस करना भारी पड़ गया है। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। मामला मध्य प्रदेश के धार जिले का है, जहां कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास स्कूल की छात्राओं का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्हें राष्ट्रीय शोक के दौरान नाचते देखा गया। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने नोटिस जारी किया।

वायरल हो रहे वीडियो में महिला स्टाफ के सदस्यों को छात्रों के साथ ‘घूमर’ सहित फिल्मी गानों पर नाचते हुए दिखाया गया। यह फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद तुरंत प्रशासनिक कार्रवाई की गई। दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राष्ट्रीय शोक की अवधि के बावजूद धार जिले के सरकारी छात्रावास में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया।

नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब

प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक चौधरी ने पुष्टि की कि कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालय आवासीय छात्रावास में कार्यक्रम के आयोजन में भाग लेने वाले स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने के बाद तय होगा कि इन पर क्या कार्रवाई होगी।

देखें वीडियो


जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं नेता प्रतिपक्ष अजय डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर ने इस घटना को ‘शर्मनाक’ और पूर्व प्रधानमंत्री का ‘अपमान’ बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों के प्रदर्शन को स्वीकार किया जा सकता है लेकिन इसमें शामिल शिक्षिकाओं पर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि उन्हें राष्ट्रीय शोक का ख्याल रखना चाहिए था।

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद सरकार ने सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया हुआ है। राजकीय शोक के दौरान विधानसभा, सचिवालय समेत अहम कार्यालयों में लगे राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहते हैं। इसके अलावा कोई भी औपचारिक या सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ