MP के मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO, केंद्र ने जारी किया नियुक्ति पत्र

1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी और मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का नए CEO चुना गया है. केंद्र सरकार ने उनका नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है.

Anurag jain Niti Ayog CEO

Credit: Social Media

बुधवार को केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी और मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का नए CEO चुना गया है. केंद्र सरकार ने उनका नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है. डिपार्मेंट ऑफ पर्सनल पब्लिक ग्रीवेंस एंड पेंशनर्स डिपार्टमेंट ने ये आदेश जारी किया है. अगस्त के आखिरी सप्ताह में उनका कार्यकाल बतौर मुख्य सचिव खत्म हो जाएगा. जिसके बाद वो नीति आयोग के अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

अब कौन बनेगा MP का मुख्य सचिव?

अनुराग जैन के नीति आयोग का अध्यक्ष बनने के बाद मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव पद खाली हो जाएगा, इसीलिए अभी से चीफ सेक्रेटरी के लिए तलाश शुरू हो गई है. कई अधिकारियों के नाम को लेकर चर्चा हो रही है. बुधवार शाम को ही अनुराग जैन ने अधिकारियों को हाई टी पर बुलाकर इस बारे में विचार-विमर्श किया. आपको बता दें कि अनुराग जैन का कार्यकाल बतौर मुख्य सचिव 31 अगस्त, 2025 में ही खत्म हो रहा था, लेकिन सरकार ने उनके काम और अनुभव को देखते हुए एक साल और बढ़ा दिया. अनुराग जैन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव रह चुके हैं. वो पीएमओ में संयुक्त सचिव रहे. दिसंबर 2013 से फरवरी 2014 तक भारतीय निर्यात आयात बैंक के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं कार्यवाहक प्रबंध निदेशक रहे. सिर्फ इतना ही नहीं, अनुराग जैन भोपाल के कलेक्टर भी रह चुके हैं.

कौन-कौन हैं दावेदार?

मौजूदा समय में मध्य प्रदेश कैडर के IAS अफसरों में अनुराग जैन के बाद डॉ. राजेश कुमार राजौरा सबसे वरिष्ठ हैं. उन्हें मुख्य सचिव पद के लिए एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है. उनके अलावा मनोज गोविल, पंकज अग्रवाल भी इस रेस में हैं. अपर मुख्य सचिव लेवल के अधिकारी मनु श्रीवास्तव और नीरज मंडलोई के नाम पर भी चर्चा हो रही है. लेकिन इस मामले पर आखिरी फैसला केंद्र सरकार का ही होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ