MP खांसी सिरप कांड के बाद एक्शन में केंद्र सरकार, दवाइयों को लेकर नया कानून लाने की तैयारी

Cough Syrup Scandal: मध्य प्रदेश में खांसी की दवा खाने से बच्चों की मौत के बाद अब केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में है. सरकार देशभर में दवाओं की गुणवत्ता और निगरानी को बढ़ाने के लिए नए कानून को पारित करने वाली है. बता दें कि साल 1940 से अब तक इसके नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

cough syrup case
विज्ञापन

Cough Syrup Scandal: मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहरीली कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामले के बाद देशभर में हड़कंप मच गया है. हालांकि, जिस डॉक्टर ने यह दवा बच्चों को दी थी और दवा कंपनी के मालिक को हिरास्त में ले लिया गया है. दवा पर भी बैन लगाया जा चुका है लेकिन अब केंद्र सरकार भी इस पर बड़ा एक्शन लेने वाली है. केंद्र सरकार दवाओं और सौंदर्य प्रसाधनों की गुणवत्ता जांच और निगरानी के लिए नया कानून लाया जा सकता है.

1940 से नहीं बदला गया दवा कानून

दरअसल, बीते कई दिनों से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में खांसी के सिरप पीने से कई बच्चों की मौत हुई है. जांच में सामने आया है कि दवा में डायएथिलीन ग्लाइकोल (DEG) नामक जहरीला रसायन मिला हुआ था. इस घटना ने देश की दवा निर्माण व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. सरकार ने घोषणा की है कि वह जल्द ही नया “Drugs, Medical Devices and Cosmetics Act” लाएगी, जो साल 1940 से लागू पुराने दवा कानून को बदला जाएगा.

Advertisment

क्या-क्या बदलाव होंगे?

1.दवा गुणवत्ता पर सख्त निगरानी, अब से सभी दवाओं खासकर खांसी के सिरप और इंजेक्शन की गुणवत्ता की जांच जरूर की जाएगी. हर बैच की टेस्टिंग होगी. यदि किसी भी दवा में थोड़ी मात्रा में जहरीला तत्व पाया जाएगा तो दवा का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा.

2.CDSCO के पास अब ज्यादा अधिकार होंगे. इससे कार्रवाई तुरंत हो सकेगी. नकली, मिलावटी या खराब दवाएं बेचने पर सीधी कार्रवाई होगी और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कानून के दायरे में सजा और जुर्माना देना होगा.

    3.लाइसेंस प्रक्रिया को पूरी तरह डिजीटल किया जाएगा. पहले लाइसेंस प्रकिया में देरी और फाइलों का झंझट होता था. इससे भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलती थी. मगर अब से सभी कामों का ऑनलाइन किया जाएगा ताकि पारदर्शिता बढ़े.

    विज्ञापन

    विज्ञापन

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Namrata Mohanty

    Namrata Mohanty

    नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

    Namrata Mohanty 

    @namratamohanty105

    Namrata Mohanty

    ... और पढ़ें
    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ