Income Tax Raid : इस तृणमूल विधायक के घर मिला नोटों का पहाड़, जानें पूरी खबर
Edited By Rakesh Choudhary

IT Raid
Edited By Rakesh Choudhary

IT Raid
मुर्शिदाबाद से अमरदेव पासवान की रिपोर्ट : तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक और पूर्व मंत्री जाकिर हुसैन (Jakir Hossain) के घर से आईटी (Income Tax) की टीम को नोटों का पहाड़ मिला हैं। आयकर विभाग (Income Tax Department) की टीम ने जाकिर हुसैन के घर, ऑफिस, गोदाम और फैक्ट्री से 11 करोड़ रुपये बरामद किए। अभी तक कुल 15 करोड़ रुपये बरामद हो चुके है।
आपको बता दे कि पिछले कुछ महीनों से आईटी की टीम लगातार तृणमूल नेताओं के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी के तहत 11 जनवरी को मुर्शिदाबाद में जाकिर हुसैन के घर और फैक्ट्री पर छापेमारी की गई थी। इससे पहले टीएमसी सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) के ठिकानों पर भी आईटी की टीम ने छापेमारी कर करोड़ों रुपये बरामद किए थे।
विधायक जाकिर हुसैन (Jakir Hossain) के घर से बरामद इतने पैसे कहां से आए? आयकर विभाग इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है। आयकर विभाग के मुताबिक अब तक तीन जगहों से करोड़ों रुपये की रकम को जब्त कर लिया गया है। तृणमूल विधायक के कार्यालय से 9 करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके है।
बताया जा रहा है कि कुछ बीड़ी कारोबारियों के ठिकानों पर भी इनकम टैक्स ने छापेमारी की थी। इसके साथ ही हुसैन के मैनेजर के घर पर भी तलाशी ली गई, कोलकाता में चार जगहों पर आईटी की ये छापेमारी चली थी। टैक्स चोरी के आरोपों के बाद आईटी ने ये बड़ी कार्रवाई की। इनकम टैक्स विभाग की करीब 20 गाड़ियां तमाम ठिकानों पर रेड करने पहुंचीं थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: