Human Trafficking: कहावत है कि पुत्र कुपुत्र हो सकता है पर माता कुमाता नहीं हो सकती। लेकिन कोलकता में इससे उलट मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी महज 21 दिन की बेटी को चार लाख रुपये के लिए बेच दिया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी मां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
खाते में अचानक बड़ी लेन-देन होने पर हुआ शक
दरअसल, यह वारदात कोलकता के आनंदपुर इलाके की है। पुलिस अधिकारियों को गुप्ता सूचना मिली की आरोपी रूपाली मंडल के खाते में अचानक बड़ी लेन-देन हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला को शक के आधार पर पूछताछ की।
और पढ़िए – 94 पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया इंटरनेशनल कबूतरबाज, मानव तस्करी में था शामिल
पुलिस की स सख्त पर कबूल किया जुर्म
पहले महिला ने पुलिस पूछताछ में सहयोग नहीं किया। बाद में वह टूट गई। महिला ने अपना जूर्म कबूलते हुए बताया कि उसने अपने नवजात बच्ची को 4 लाख रुपये में बेच दिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मामले में रूपा दास और स्वप्ना सरदार नाम के दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने कल्याणी गुहा को गिरफ्तार किया।
बच्चा खरीदने वाली महिला है नि:संतान
पुलिस के अनुसार कल्याणी गुहा नि:संतान महिला है। उसकी शादी को 15 साल हो गए हैं, लेकिन उसका कोई बच्चा नहीं है। जिसके बाद उसने किसी तरह रूपाली से संपर्क किया और वह अपने नवजात बेटी को बेचने के लिए तैयार हो गई। बता दें इससे पहले भी कोलकता में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने इस तरह के केसों की निगरानी के लिए एक टीम का गठन किया है। लोग पूर्व में मानव तस्करी से जुड़े गिरोह पर नजर रखे हुए है।
संबंधित खबरें
अंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
54 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
1 hr agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
5 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines