---विज्ञापन---

देश angle-right

ममता हुई शर्मसार: चंद पैसों के लिए मां ने जिगर के टुकड़े के साथ जो किया, जानकर रातभर सो नहीं पाएंगे आप!

Human Trafficking: कहावत है कि पुत्र कुपुत्र हो सकता है पर माता कुमाता नहीं हो सकती। लेकिन कोलकता में इससे उलट मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी महज 21 दिन की बेटी को चार लाख रुपये के लिए बेच दिया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी मां समेत तीन लोगों […]

---विज्ञापन---

Human Trafficking: कहावत है कि पुत्र कुपुत्र हो सकता है पर माता कुमाता नहीं हो सकती। लेकिन कोलकता में इससे उलट मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी महज 21 दिन की बेटी को चार लाख रुपये के लिए बेच दिया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी मां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

खाते में अचानक बड़ी लेन-देन होने पर हुआ शक 

दरअसल, यह वारदात कोलकता के आनंदपुर इलाके की है। पुलिस अधिकारियों को गुप्ता सूचना मिली की आरोपी रूपाली मंडल के खाते में अचानक बड़ी लेन-देन हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला को शक के आधार पर पूछताछ की।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – 94 पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया इंटरनेशनल कबूतरबाज, मानव तस्करी में था शामिल

 

---विज्ञापन---

पुलिस की स सख्त पर कबूल किया जुर्म

पहले महिला ने पुलिस पूछताछ में सहयोग नहीं किया। बाद में वह टूट गई। महिला ने अपना जूर्म कबूलते हुए बताया कि उसने अपने नवजात बच्ची को 4 लाख रुपये में बेच दिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मामले में रूपा दास और स्वप्ना सरदार नाम के दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने कल्याणी गुहा को गिरफ्तार किया।

बच्चा खरीदने वाली महिला है नि:संतान 

पुलिस के अनुसार कल्याणी गुहा नि:संतान महिला है। उसकी शादी को 15 साल हो गए हैं, लेकिन उसका कोई बच्चा नहीं है। जिसके बाद उसने किसी तरह रूपाली से संपर्क किया और वह अपने नवजात बेटी को बेचने के लिए तैयार हो गई। बता दें इससे पहले भी कोलकता में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने इस तरह के केसों की निगरानी के लिए एक टीम का गठन किया है। लोग पूर्व में मानव तस्करी से जुड़े गिरोह पर नजर रखे हुए है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 01, 2023 08:33 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola