हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए, जानें क्या होगी नई कीमत?

विज्ञापन
Mother dairy

नई दिल्ली: मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में अपने दूध की कीमतों में दो रुपये की वृद्धि कर दी है। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में प्रति दिन 30 लाख लीटर से अधिक की मात्रा के साथ दूध की आपूर्ति करती है। राष्ट्रीय राजधानी में सबसे ज्यादा मदर डेयरी के उपभोगता हैं।

और पढ़िए –  कोरोना की चौथी लहर के डर से देश में 7 दिनों के लिए लॉकडाउन? जानें क्या है सच्चाई

विज्ञापन

मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत दो रुपये बढ़ाकर अब 66 रुपये प्रति लीटर कर दी है, जबकि टोंड दूध की कीमत 51 रुपये प्रति लीटर से संशोधित कर 53 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 47 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

बता दें कि इससे पहले भी मदर डेय़री ने दूध को दाम बढ़ाए थे। पिछले महीने फुल क्रीम दूध के दाम एक रुपये प्रति लीटर और टोकन दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया था।

विज्ञापन

और पढ़िए –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola