हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ गिरफ्तार, अमेरिका में FBI ने दबोचा, 30 से ज्यादा; पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली

हिमांशु भाऊ भारत का कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं और कई मामलों में उसे भगोड़ा घोषित किया गया है और कई मामलों में वह वांछित अपराधी है. कई सालों की तलाश के बाद वह पुलिस के हाथ लगा है और अब उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है.

विज्ञापन
भारत में मोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ पर 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं. Credit ScreenGrab

भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में फेडरल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (FBI) ने गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है. हिमांशु भाऊ की उम्र करीब 21 साल है और वह लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ के बाद अपराध की दुनिया का एक और बड़ा नाम है. क्राइम वर्ल्ड के लोग उसे छोटा डॉन के नाम से जानते हैं. उस पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी मांगने, हथियारों और नशीले पदार्थाे की तस्करी के 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं. 2022 में हरियाणा में 24 घंटे में 3 मर्डर करने के बाद वह सुर्खियों में आया था.

Video: ये हैं देश के टॉप-5 कुख्यात गैंगस्टर, नाम से ही कांपती हैं हस्तियां

FBI ने हिमांशु भाऊ को कहां से गिरफ्तार किया?

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के अनुसार, हिमांशु भाऊ के खिलाफ साल 2023 में इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. हिमांशु भाऊ पर हरियाणा पुलिस ने 2.5 लाख और दिल्ली पुलिस ने 1 लाख का इनाम रखा है. दिल्ली और हरियाणा की पुलिस काफी समय से उसका ठिकाना तलाश रही थीं. हाल ही में मुखबिरों से पता चला कि हिमांशु भाऊ लास वेगास में छिपा है. पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करके ठिकाने का पता लगाया और अमेरिका की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सुराग देकर उसकी लाइव लोकेशन ट्रेस की. फिर भारतीय पुलिस के साथ मिलकर FBI ने हिमांशु को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

किसका करीबी और किससे हिमांशु की दोस्ती?

बता दें कि हिमांशु भाऊ की लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से दुश्मनी है, लेकिन वह नीरज बवाना और बंबीहा गैंग का करीबी है. दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में उसका गिरोह सक्रिय है. वह भारत से भागकर पुर्तगाल गया था और पिछले काफी समय से विदेश में बैठकर गिरोह का संचालन कर रहा है. दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस की STF और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को हिमांशु भाऊ की तलाश थी. अमेरिका में उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि होने के बाद अब हिमांशु भाऊ को भारत प्रत्यर्पित करने की तैयारी शुरू हो गई है, ताकि उसके खिलाफ भारत में दर्ज केसों में कार्रवाई आगे बढ़े.

कौन है हिमांशु भाऊ और अपराधी कैसे बना?

हिमांशु भाऊ हरियाणा के रोहतक जिले के रिटोली गांव का रहने वाला है. 17 साल की उम्र में रोहतक की सब्जी मंडी में जबरन वसूली करके उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद 24 घंटे में 3 मर्डर करके उसने सनसनी फैला दी थी. पुलिस उसे तलाश रही थी कि साल 2020 में अपने गांव के लिए एक युवक सनी की हत्या करके वह पकड़ा गया और हिसार के बाल सुधार गृह में भेज दिया गया, जहां से वह 20 लड़कों के साथ फरार हो गया. वह फिर पकड़ा गया और जेल में उसकी मुलाकात गैंगस्टर नीरज बवाना से हुई और जेल से छूटने के बाद व्यापारियों से जबरन वसूली करने लगा.

विज्ञापन

कौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की …

इन वारदातों में हिमांशु भाऊ गैंग का नाम आया

हिमांशु भाऊ ने जेल से बाहर आकर अपना गैंग बना लिया था, जिसके बाद हत्या और रंगदारी जैसी आपराधिक घटनाओं में उसका नाम आने लगा. हिमांशु पर 16 हत्याओं और हत्या की कोशिश समेत 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं. साल 2025 में यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम वाले घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी. उसके गैंग ने दिसंबर 2023 में दिल्ली के द्वारका में रियल एस्टेट कारोबारी पर फायरिंग करके एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी. मार्च 2024 में हरियाणा के पानीपत में शराब ठेकेदार पर उसके गैंग के लड़कों ने ही जानलेवा हमला किया था.

विज्ञापन

दिल्ली के तिलक नगर और नारायणा में कार शोरूमों पर फायरिंग उसके गैंग ने की. जून 2024 में दिल्ली के राजौरी गार्डन में फास्ट फूड आउटलेट पर गोली मारकर युवक की हत्या उसके गैंग ने की थी. जुलाई 2025 में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल से उगाही का प्रयास भी उसके गैंग ने किया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola