हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत लाया गया मोस्ट वांटेड ड्रग माफिया सलीम डोला, दाऊद इब्राहिम का रहा है करीबी

कुख्यात ड्रग तस्कर और दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम डोला को भारत लाया गया। इंटरनेशनल ऑपरेशन के बाद उसे तुर्की से डिपोर्ट कर दिल्ली लाया गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। सलीम डोला भारत का मोस्ट वांटेड ड्रग माफिया, जो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी भी रहा है। उसे इसी महीने एजेंसियों की मदद से तुर्की के इस्तांबुल में पकड़ा गया था। आज तड़के सलीम डोला को भारत लाया गया।

कुख्यात ड्रग तस्कर और दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम डोला को भारत लाया गया। इंटरनेशनल ऑपरेशन के बाद उसे तुर्की से डिपोर्ट कर दिल्ली लाया गया है। ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा कसते हुए भारतीय एजेंसियों ने एक बड़े ऑपरेशन को ऑपरेशन अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें: मुंबई हमले के मास्टमाइंड तहव्वुर राणा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, NIA ने लगाए ये आरोप

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, सलीम डोला को हाल ही में इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर उसे भारत लाने की पूरी प्रक्रिया पूरी की। आज सुबह एक विशेष विमान के जरिए सलीम डोला को दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट पर लाया गया, जहां से उसे सीधे सुरक्षा एजेंसियों की हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल उससे खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि सलीम डोला लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क चला रहा था और उसका सीधा कनेक्शन दाऊद इब्राहिम के अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से रहा है। सलीम डोला से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं, जिससे ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय रैकेट की परतें खुलने की उम्मीद है। सलीम डोला को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंपा जा सकता है, जहां उससे आगे की जांच की जाएगी। सलीम डोला की गिरफ्तारी से भारत में बैठे ड्रग्स तस्करों के कई राज से पर्दा उठने की उम्मीद है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: तहव्वुर राणा के लिए क्या है NIA का इंटेरोगेशन प्लान? 12 अधिकारी करेंगे पूछताछ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola