हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Morbi Bridge Tragedy: मोरबी ब्रिज हादसे में FSL की रिपोर्ट बोल्ट और केबल टूटने से हुआ हादसा 

विज्ञापन

ठाकुर भूपेंद्र सिंह, मोरबी: मोरबी हैंगिंग ब्रिज हादसे के मामले में गिरफ्तार सभी 9 आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। कल अदालत जमानत देने या नहीं देने पर अपना आदेश सुनाएगी। मंगलवार को अदालत में सुनवाई के दौरान FSL टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की गई जिसमें बड़ी लापरवाही सामने आई है।

मोरबी के सरकारी वकील विजयभाई जानीने ने बताया कि आरोपी की जमानत अर्जी की सुनवाई के दौरान FSL की प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की गयी है जिसमें मैंटेनैंस एवं सुरक्षा का जिम्मा ओरेवा समूह को दिया गया था। 30 अक्टूबर को हादसे के दिन 3165 टिकट जारी किए गए थे। टिकट देने वाले ने यह नहीं सोचा था कि अगर इतने लोग पुल पर गए तो क्या होगा। पुल पर दो टिकट काउंटर थे और दोनों लोगों को पता नहीं था कि कितने एक दूसरे के काउंटर से टिकट जारी किए गए।

रिपोर्ट में आगे उल्लेख किया गया है कि हैंगिंग ब्रिज के महत्वपूर्ण हिस्सों के बोल्ट ढीले होने से जीर्ण कर दिया था। वहीं, मोरबी के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश पीसी जोशी के समक्ष तीन आरोपियों, सुरक्षा गार्ड अल्पेश गोहिल, दिलीप गोहिल और मुकेश चौहान के खिलाफ सबूत पेश किए गए। बताया गया कि तीनों को कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया था। बता दें कि मोरबी हैंगिंग ब्रिज 30 अक्टूबर को टूटकर मच्छू नदी में गिर गया था जिसमें 135 लोगों की जान चली गई थी।

(https://paradiseweddingchapel.com/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें