Monsoon in NCR: हरियाणा में जमकर बारिश; पंचकूला में नदी में बही कार, गुरुग्राम की सड़कों सैलाब, चारों ओर पानी-पानी

Monsoon Update: हरियाणा में जमकर बारिश; पंचकूला में नदी में बही कार, गुरुग्राम की सड़कों सैलाब, चारों ओर पानी-पानी

Monsoon in NCR: दिल्ली-एनसीआर में करीब एक सप्ताह से भीषण गर्मी के बाद वीकेंड पर मौसम सुहाना हो गया। रविवार को अल सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। इस दौरान एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली तो दूसरी ओर सड़कों पर जलभराव से समस्या खड़ी हो गई। लिहाजा लोगों ने अपने-अपने घरों में ही वीकेंड मनाया।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से मिली राहत

रविवार को हुई बारिश से दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम की कई सड़कों पर जलभराव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में ये मानसून की बारिश (Monsoon in NCR) है। अनुमान है कि अगले दो दिन में मानसून एनसीआर के पूरे इलाके को कवर कर लेगा। हालांकि मानसून की रफ्तार को धीमा बताया गया है।

विज्ञापन

गुरुग्राम की सड़कों पर भरा पानी

अचानक हुई इस बारिश के कारण लोगों को बढ़ते तापमान से राहत मिली है, लेकिन हरियाणा के गुरुग्राम में सड़कों पर भरा पानी लोगों के लिए समस्या बन गया। इस दौरान वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में सड़कों पर वाटर लॉगिंग साफ तौर पर देखी जा सकती है। गुरुग्राम के नरसिंह पुर चौक के पास दिल्ली-जयपुर राजमार्ग (एनएच 48) पर भी पानी भर गया।

विज्ञापन

पंचकूला में नदी में बही कार

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हरियाणा के पंचकुला स्थित खरक मंगोली में बारिश के कारण नदी में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इस दौरान एक महिला की कार बह गई।

विज्ञापन

एएनआई के वीडियो में देखा जा सकता है कि कार नदी के पास खड़ी थी। महिला यहां एक मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। हादसे में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं क्रेन की मदद से कार को निकाला गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ