Monsoon Update : उत्तर भारत में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। लू और हीटवेव के बीच सभी लोग आसमान की ओर टकटकी लगाकर देख रहे हैं कि कब बादल बरसेंगे? बारिश को लेकर आईएमडी की भविष्यवाणी भी फेल साबित हो रही है। आईए जानते हैं कि मानसून कहां से आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रहा है?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दावा किया था कि इस बार मानसून समय से पहले दस्तक देगा और कई राज्यों में ऐसा ही हुआ। आईएडी के एक अधिकारी ने कहा कि केरल में बारिश कराने के बाद मानसून महाराष्ट्र होते हुए आगे बढ़ रहा है, लेकिन गुजरात में समय से पहले 11 जून को दस्तक देने के बाद मानसून आगे नहीं बढ़ रहा है। अहमदाबाद मौसम केंद्र के वैज्ञानिक का कहना है कि प्रतिकूल परिस्थितियों की वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात में ही रुका और आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam: Delhi-NCR में ‘लू’ के टाॅर्चर के बीच आज बारिश की उम्मीद, जानें आपके शहर के मौसम का हाल
गुजरात में 5 दिनों में फैल जाएगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, आमतौर पर गुजरात में 15 जून तक दक्षिण-पश्चिम मानसून आता है। इसके बाद फिर अहमदाबाद और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 20 जून तक बारिश का आगाज होता है। फिर सौराष्ट्र के कई हिस्सों में 25 जून तक मानसून दस्तक देगा और फिर पूरे राज्य में फैल जाता है। इस बीच आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि अगले 5 दिनों में पूरे राज्य में गरज के साथ जमकर बादल बरसेंगे।
3 दिनों के बाद गर्मी से मिलेगी राहत
आईएमडी ने अनुमान जताया है कि ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी के कुछ हिस्सों में अगले हफ्ते मानसून पहुंच सकता है। फिलहाल, उत्तर-पश्चिम की निम्न-स्तरीय गर्म हवाएं मानसून को प्रभावित कर रही हैं। इसके चलते उत्तर भारत में सूरज की तपिश पड़ रही है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले 3 दिनों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी रहने की संभावना है और उसके बाद फिर धीरे-धीरे कमी आएगी।
यह भी पढ़ें : दिल्ली NCR में चली धूल भरी आंधी, बारिश का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत?
इन राज्यों में बरसेंगे बादल
इसी अवधि के दौरान मणिपुर, पूर्वी बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी ने दावा किया है कि अगले 4-5 दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिमी असम, मेघालय, पश्चिमी अरुणाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
संबंधित खबरें
नागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
28 mins agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
52 mins agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
1 hr agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
1 hr agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
2 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
2 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
6 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines