Live Updates
Monsoon Session LIVE Updates: जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर किया तंज
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में कहा, '21 जुलाई को विपक्ष के नेता शायद किसी खास सोच के चलते प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर जाकर बैठ गए. ऐसा लग रहा था कि उनकी जबरदस्त इच्छा थी कि देश उन्हें चुने और 7 लोक कल्याण मार्ग में बिठाए. जब ये इच्छा पूरी नहीं हुई, तो व निराश और हताश हो गए और 7 लोक कल्याण मार्ग के गेट पर जाकर बैठ गए. जब उन्हें बहुत विनम्रता से ये समझाने की कोशिश की गई कि ऐसा व्यवहार उनके कद के अनुरूप नहीं है, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें बस हटा दिया जाए...'
Monsoon Session LIVE Updates: जितेंद्र सिंह ने गृहमंत्री का किया बचाव
छात्रों पर पैलेट गन चलाने को लेकर जितेंद्र सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह का बचाव करते हुए कहा कि कहीं भी गोली चलाने का आदेश मंत्री नहीं देते, ये काम मजिस्ट्रेट का होता है.
Monsoon Session LIVE Updates: जितेंद्र सिंह दे रहे जवाब
बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि बिल पर राजनीति करना सही नहीं है, राहुल गांधी का बयान गैरजिम्मेदाराना है.
Monsoon Session LIVE Updates: लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित
लोकसभा में अमित शाह को लेकर राहुल गांधी के बयान पर जमकर हंगामा हुआ तो स्पीकर ने पहले सदन की कार्यवाही ढाई बजे तक के लिए स्थगित की और ढाई बजे सदन के बैठते ही कार्यवाही को 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
Monsoon Session LIVE Updates: राहुल गांधी ने अंधभक्त वाले बयान में सुनाई एक कहानी
लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने एक छात्रा से हुई बातचीत का जिक्र किया और बताया कि उस छात्रा ने कहा है कि विद्यार्थी सत्य को गर्व से अपने सीने पर पहनता है. मैंने पूछा, दूसरे प्रकार के विद्यार्थी के बारे में क्या? उसने कहा कि दूसरे प्रकार के विद्यार्थी को एक छवि की आवश्यकता होती है. उसे एक छवि चाहिए और चूंकि वह छवि सच्ची नहीं होती, क्योंकि मूर्ख व्यक्ति स्वयं को भगवान होने का दिखावा कर रहा होता है, इसलिए उसे यह विशाल छवि बनानी पड़ती है. मैंने उससे पूछा, तीसरी श्रेणी कहां आती है? 'अंधभक्त' की श्रेणी में. उसने कहा, 'अंधभक्त' वह व्यक्ति होता है. जिसे पूर्णतः विश्वास होता है कि दूसरा मूर्ख व्यक्ति भगवान है.
Monsoon Session LIVE Updates: राहुल गांधी के फायरिंग वाले बयान पर भड़के किरेन रिजीजू
लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर पैलेट गन से फायरिंग का आदेश गृहमंत्री अमित शाह ने दिया. इस बयान पर किरेन रिजीजू भड़क गए और उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं. सदन में वे इस तरह की बात नहीं कर सकते, वे अपने शब्द वापस लें, उन्हें माफी मांगनी होगी. राहुल ने गृह मंत्री पर झूठा आरोप लगाया है. राहुल गांधी की माफी के बिना सदन नहीं चलेगा. राहुल गांधी के बयान का हमल हल्के में नहीं ले सकते. राहुल नहीं बोलना चाहते, न बोलें. लेकिन हेडलाइन बनाने के लिए राहुल बयान न दें. किस आधार पर राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं, ऑर्डर की कॉपी दिखाएं
Monsoon Session LIVE Updates: राहुल गांधी ने अमित शाह की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए
लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान नहीं RSS छात्रों का दुश्मन है. गृहमंत्री के पास आज यहां बैठने की हिम्मत नहीं है, लेकिन छात्रों ने RSS का हिम्मत से सामाना किया है. आखिर गृहमंत्री आज सदन में क्यों नहीं आए? गृहमंत्री डरे हुए हैं? क्योंकि उन्होंने ही छात्रों पर फायरिंग का आदेश दिया.
Monsoon Session LIVE Updates: राहुल ने शिक्षा मंत्रालय को RSS की कठपुतली बताया
लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था पर RSS का कब्जा है. निजी कंपनियां शिक्षा व्यवस्था में शामिल है. निजी कंपनियां एग्जाम करा रही हैं. पेपर लीक से छात्र परेशान हैं, पेपर में होने वाली गड़बड़ियों से छात्र परेशान हैं और पेपर लीक से उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है. धर्मेंद्र प्रधान RSS का मुखौटा थे और शिक्षा मंत्रालय को RSS चला रहा है.
Monsoon Session LIVE Updates: राजनाथ सिंह की राहुल गांधी को सुनने की अपील
राहुल गांधी की स्पीच पर भाजपा सांसदों ने हंगामा किया तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी सीट से उठे और कहा कि आपत्तिजनक शब्द कार्यवाही से हटा दिया जाए. हमें राहुल गांधी को सुनना चाहिए.
Monsoon Session LIVE Updates: राहुल गांधी ने सरकार पर टोकने का आरोप लगाया
लोकसभा में भाजपा के हंगामा करने पर जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैंने किसी के खिलाफ कुछ नहीं बोला. मेरे बोलते ही सत्ता पक्ष टोका-टाकी करने लगता है, जो गलत है. मैं बोलने लगता हूं, किरेन रिजीजू खड़े हो जाते हैं, आखिर उन्हें मेरे बोलने पर आपत्ति क्यों है?
Monsoon Session LIVE Updates: लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर हंगामा
लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर जोरदार हंगामा हुआ है. भाजपा ने राहुल गांधी के इडियट और अंधभक्त वाले बयानों पर आपत्ति जताई है. साथ ही राहुल के बयान को कार्यवाही से हटाने की मांग की है. भाजपा सांसदों ने राहुल की भाषा को असंसदीय बताया है. छात्रों के नाम पर आपत्तिजनक शब्द बोलने का आरोप लगाया है.
Monsoon Session LIVE Updates: राहुल गांधी ने आज की शिक्षा को बेहद महंगा बताया
आज शिक्षा बहुत महंगी हो गई है, एक परीक्षा कराने पर काफी पैसा खर्च होता है. बजट से ज्यादा पैसा खर्च होता है, लेकिन आज का छात्र सजगता से चलता है. अंधभक्त मूर्ख को भगवान कहते हैं. अंधभक्तों को कहा डाला जाए?
Monsoon Session LIVE Updates: राहुल गांधी की भाजपा सांसदों को नसीहत
लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अगर भाजपा नेता और सांसद अपने बच्चों से पूछें कि वे विरोध प्रदर्शन के बारे में वे क्या सोचते हैं तो उन्हें अपने बच्चों में भी यही सहमति मिलेगी कि जो कुछ भी हुआ है, उसमें कुछ भी गलत नहीं है और हर भारतीय को इस पर गर्व होना चाहिए.
Monsoon Session LIVE Updates: राहुल गांधी की छात्रों के प्रदर्शन का सम्मान करने की अपील
राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया कैसे बदल रही, छात्र समझ रहे हैं. देश के भावी युवाओं ने सड़कों पर जो विरोध प्रदर्शन किया, उससे मैं बहुत उत्साहित और आश्वस्त हुआ. विरोध प्रदर्शन देश के युवाओं, देश की भावी पीढ़ी की गहरी भावनाओं की अभिव्यक्ति थी और मुझे लगता है कि सभी राजनीतिक दलों को इस अभिव्यक्ति का सम्मान करना चाहिए.
Monsoon Session LIVE Updates: राहुल गांधी ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन को जायज बताया
लोकसभा ने राहुल गांधी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन में छात्रों का गुस्सा जायज था. युवाओं की भावनाओं को पूरे देश ने समझा. बिल पर भाजपा अपने बच्चों की सहमति लें. आज से युवा खुले दिल वाले और खुले विचारों के हैं. विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पूरे देश को गर्व है.
Monsoon Session LIVE Updates: लोकसभा में राहुल गांधी का संबोधन शुरू
लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर राहुल गांधी स्पीच दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का सम्मान होना चाहिए, लेकिन देश का भविष्य नौजवान पीढ़ी सड़कों पर उतरा. विरोध प्रदर्शन में नफरत और गुस्सा नहीं था.
Monsoon Session LIVE Updates: राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे का संबोधन
संसद के मानसून सत्र में आज राज्यसभा सदन को कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा विपक्ष के सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने संबोधित किया. उन्होंने उच्च सदन में केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है, लोग सुरक्षित नहीं हैं. उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद जेपी नड्डा ने कहा कि पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की.
Monsoon Session LIVE Updates: राज्यसभा की कार्यवाही दूसरी बार हुई स्थगित
राज्यसभा सदन की कार्यवाही दूसरी बार स्थगित की गई है और अब कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई है. कार्यवाही स्थगित करने की वजह विपक्ष का हंगामा है, जो सदन के बैठते ही शुरू हो गया था.
Monsoon Session LIVE Updates: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है. जबकि पहले घंटे की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई. वहीं 12 बजे शुरू हुई कार्यवाही में भी विपक्ष ने हंंगामा किया, लेकिन सदन की कार्यवाही जारी रही, क्योंकि राहुल गांधी को एंटी पेपर लीक बिल पर स्पीच देनी है.
Monsoon Session LIVE Updates: राम मंदिर दान चोरी पर डिंपल यादव की प्रतिक्रिया
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव कहती हैं कि लोग श्रद्धा और आस्था के साथ मंदिर आए और उन्होंने भगवान राम के चरणों में दान और भेंट चढ़ाई, लेकिन भाजपा के लोगों ने इन दान को भी हड़प लिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अयोध्या का दौरा कर रहे थे तो मुख्यमंत्री बताएं कि यह घोटाला कैसे हुआ? एसआईटी का गठन लोगों का ध्यान इस मुद्दे से भटकाने के लिए एक औपचारिकता है.
Monsoon Session LIVE Updates: लोकसभा सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
लोकसभा की आज 10वें दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. रोकने पर भी विपक्षी दल के सांसदों ने हंगामा बंद नहीं किया तो स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
Monsoon Session LIVE Updates: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू का बयान
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन शुरू होने से पहले मीडिया से बात की और कहा कि आज मुझे राहुल गांधी से विशेष अपेक्षाएं हैं. मुझे उम्मीद है कि 20 या 30 मिनट के अपने भाषण में वे कम से कम 5 मिनट इस विधेयक पर जरूर बोलेंगे. इतने महत्वपूर्ण विधेयक पर बोलने से बचना उचित नहीं है.
Monsoon Session LIVE Updates: प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर शहनवाज हुसैन की प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने टिप्पणी की, जिस पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संसद की मर्यादा भंग करने में माहिर हैं. प्रल्हाद जोशी के लिए प्रियंका गांधी ने जिस भाषा का प्रयोग किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए. प्रह्लाद कई मंत्रालयों का कार्यभार संभाल रहे हैं. मंत्री के रूप में किसे नियुक्त करना है, यह तय करने का विशेषाधिकार प्रधानमंत्री का है. देश की जनता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उनकी भाषा और संसदीय मर्यादा भंग करने के लिए माफ नहीं करेगी.
Monsoon Session LIVE Updates: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल का कार्यस्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में अयोध्या के राम मंदिर में सार्वजनिक दान की भारी वित्तीय धोखाधड़ी, चोरी और गबन के चौंकाने वाले खुलासों पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भीतर एक गिरोह सक्रिय है, जों लाखों श्रद्धालु नागरिकों द्वारा दान की गई नकदी और कीमती आभूषणों को हड़प रहा है. विपक्ष ने सरकार के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की है.
Monsoon Session LIVE Updates: कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन का कार्य स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है, जिसमें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खातों और कामकाज को लेकर स्वतंत्र लेखा परीक्षा कराने के लिए सरकार के प्रस्ताव पर चर्चा करने की मांग है.
Monsoon Session LIVE Updates: प्रह्लाद जोशी के बयान पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया की चर्चा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी के बयान पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का बयान आया है. उन्होंने कहा कि प्रहलाद जोशी के बयान से उनके इरादे साफ झलकते हैं. शिक्षा मंत्रालय के तहत पूरे देश को शिक्षित करने की जिम्मेदारी संभालने वालों के अगर खुद के चेहरे दागदार होंगे तो उनसे नैतिकता की उम्मीद करना व्यर्थ है. चेहरे भले ही बदल गए हों, लेकिन दागदार होने की स्थिति अभी भी बनी हुई है.
Monsoon Session LIVE Updates: जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खड़गे की चाय पर चर्चा
राज्यसभा सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कैंटीन में एक साथ चाय पीते नजर आए. दोनों नेताओं की इस मुलाकात की काफी चर्चा भी हुई.
Monsoon Session LIVE Updates: एंटी पेपर लीक बिल पर पक्ष-विपक्षा में टकराव हुआ
एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान लोकसभा में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई. विपक्ष ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए तो सरकार ने कांग्रेस के कार्यकाल में हुए पेपर लीक कांड गिनाए. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि भाजपान ने पहले भी कानून बनाए गए, लेकिन पेपर लीक की घटनाएं नहीं रुकीं.
प्रियंका गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर सवाल उठाए. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो का जिक्र करके युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा. अखिलेश यादव ने पूर्व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को छात्रों-युवाओं की जीत बताया. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पेपर लीक के कारण सरकार का युवाओं से कनेक्शन कमजोर पड़ गया है.
अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि पेपर लीक आतंकवाद की तरह खतरनाक है, लेकिन सरकार बीमारी का इलाज करेगी. इसके लिए ही पुराने कानून में संशोधन करके शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाया जा सके.
Monsoon Session LIVE Updates: केंद्र सरकार ने पेश किया एंटी पेपर लीक बिल
केंद्र सरकार ने 27 जुलाई को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश किया था. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बिल को सदन में पटल पर रखा और विपक्ष से चर्चा करने को कहा, लेकिन विपक्ष गृहमंत्री अमित शाह से संसद में सवालों का जवाब देने की मांग पर अड़ा रहा. लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने हस्तक्षेप करके पक्ष और विपक्ष का गतिरोध खत्म किया और चर्चा की सहमति बनाई.
गतिरोध खत्म होने के बाद बीते दिन मंगलवार को लोकसभा में पेपर बिल पर चर्चा हुई. भाजपा की ओर से बांसुरी स्वराज, अनुराग ठाकुर, किरेन रिजीजू समेत कई सांसदों ने चर्चा की. वहीं विपक्ष की ओर से गौरव गोगोई, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, महुआ मोइत्रा समेत कई सांसदों ने चर्चा की और कई मौकों पर सांसदों के बीच तीखी बहस भी हुई और देररात तक बहस चलती रही.
Monsoon Session: मानसून सत्र के दौरान 29 जुलाई को पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मींस) अमेंडमेंट बिल 2026 को लोकसभा में पास कर दिया गया है, जिसे एंटी पेपर लीक बिल भी कहा जाता है. बीते कई दिनों से सत्तापक्ष और विपक्ष के हंगामे के बीच विधेयक पर चर्चा हुई, जहां आरोप और प्रत्यारोप लगाए गए. जहां सरकार बिल को पेपर लीक पर रोक लगाने और शिक्षा सुधार के लिए बड़ा कदम बताया, वहीं विपक्ष ने बार-बार जवाबदेही तय करने की मांग की और सरकार की मंशा पर सवाल उठाए.
लोकसभा का माहौल रहा गर्म
बिल पर चर्चा के दौरान सदन का माहौल पूरी तरह राजनीतिक रहा. राहुल गांधी के अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सत्ता पक्ष ने तीखा विरोध दर्ज कराया. बीजेपी और एनडीए सांसदों ने राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए कहा कि संसद की गरिमा बनाए रखना हर सदस्य की जिम्मेदारी है. दिनभर संसद परिसर और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के चैंबर में बैठकों का दौर चलता रहा. प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पीकर से मुलाकात की. सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म करने की कोशिश हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी.
राहुल ने नहीं मांगी माफी
राहुल गांधी की तरफ से माफी नहीं आने के बाद सरकार ने सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाई और पेपर लीक विरोधी विधेयक को लोकसभा से पारित करा लिया. अब यह विधेयक राज्यसभा में पेश किया जाएगा. वहां से मंजूरी और राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा. सरकार का कहना है कि ये चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है और इसके लागू होने के बाद देश को सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ एक और सशक्त कानूनी व्यवस्था मिलेगी.
अब राज्यसभा पर निगाहें
लोकसभा में हंगामा, आरोप-प्रत्यारोप और कई दौर की बैठकों के बीच सरकार ने पेपर लीक के खिलाफ अहम विधेयक पारित करा लिया. अब निगाहें राज्यसभा पर हैं. अगर वहां भी यह बिल पास हो जाता है, तो देश में सार्वजनिक परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक पर कार्रवाई के लिए कानून और अधिक सख्त हो जाएगा.
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
7 mins agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
38 mins agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
2 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
5 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
5 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
5 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
6 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
7 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines