संसद के मानसून सत्र का तीसरा हफ्ता जारी है और आज सत्र का 12वां दिन है. आज लोकसभा और राज्यसभा में राम मंदिर दान चोरी विवाद पर हंगामा हो सकता है. वहीं CJP के संसद मार्च में प्रदर्शनकारी छात्रों पर दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज पर भी केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हो सकती है. दोनों पक्षों ने लोकसभा-राज्यसभा के अंदर और बाहर संसद परिसर में आज की गतिविधियों के लिए रणनीति बना ली है. आज सुबह 10:30 बजे संसद के मकर द्वार पर दोनों सदनों में विपक्ष के सांसद विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसमें छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री से जवाब मांगा जाएगा.
प्रियंका गांधी के बाद राहुल गांधी ने क्यों प्रह्लाद जोशी को घेरा, जानिए क्या है पूरा मामला?
क्या हैं विपक्ष के मुद्दे और सरकार की रणनीति?
बता दें कि विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह से इस सवाल का जवाब चाहता है कि 20 जुलाई को दिल्ली में CJP के छात्र आंदोलन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किसके आदेश पर किया? विपक्ष ने अयोध्या राम मंदिर के दान की चोरी और हेराफेरी के मुद्दे को भी दोनों सदनों में उठाने की रणनीति बनाई है. दूसरी ओर, सरकार ने विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों सदनों के विधायी काम को आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई है. सत्ता पक्ष आज संसद पुस्तकालय भवन में NDA की वीकली ‘मंगलवार मिलन’ बैठक करेगा. इसमें विपक्षी के विरोध के बीच दोनों सदनों के काम को सुचारू रूप से चलाने की रणनीति पर मंथन होगा.
सरकार की ये 5 बिल पास कराने की कोशिश
बीते दिन लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने को लेकर बनाया पास हुआ था, जिसे बिना चर्चा के पारित किया गया. राज्यसभा में ‘माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट (अमेंडमेंट) बिल 2026’ पास हुआ था. मानसून सत्र के लिए 8 बिल लिस्टेड हुए थे, जिनमें से 3 बिल वंदे मातरम, पब्लिक एग्जामिनेशन और सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या वाले बिल पास हो चुके हैं. अब सरकार की कोशिश जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल, आयकर संशोधन बिल, MSME विकास संशोधन बिल, विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल को पास कराने की है.
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
4 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
5 hrs ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
6 hrs agoविदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
9 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
10 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
13 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
13 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines